जिसके हाथों में होती हैं ऐसी रेखाएं, वह जरूर बनता है मालामाल—-

कई लोग काफी मेहनत करते हैं लेकिन उचित पैसा प्राप्त नहीं कर पाते हैं। वहीं कुछ लोग तमाम विपरित परिस्थितियों के बावजूद सफलता के साथ ही पैसा भी प्राप्त करते हैं। हस्त ज्योतिष के अनुसार हाथों की कुछ रेखाएं विशेष योग बनाती हैं जिनसे व्यक्ति को काफी लाभ प्राप्त होता है।

ऐसा माना जाता है कि इंसान की किस्मत उसके हाथों में होती है, शायद यह सही भी है। हथेलियों पर बनने वाली आड़ी-तेड़ी रेखाएं भी किस्मत बताती हैं। हाथों की लकीरों में कई अच्छे और बुरे योग भी होते हैं, ऐसे योग जो राजा को भिखारी और भिखारी को राजा बना सकते हैं। आज हम ऐसे ही योग की बात कर रहे हैं जो आदमी को साधारण आर्थिक स्थिति से एकदम अमीर बना देता है, इस योग का नाम है गजलक्ष्मी योग।
किसी व्यक्ति के दोनों हाथ में भाग्य रेखा मणिबंध से शुरू होकर सीधी शनि पर्वत तक जा रही हो व साथ में सूर्य रेखा भी पतली लम्बी व लालिमा लिए हुए हो इसके साथ ही मस्तिष्क रेखा व आयु रेखा भी अच्छी होती हैं। तो उस हाथ में गजलक्ष्मी योग बनता हैं। जिसके हाथ में यह योग होता है व व्यक्ति साधारण घर में जन्म लेने के बाद भी काफी अच्छी स्थिति में पहुंच जाता है। ऐसे लोगों के जीवन में कोई कमी नहीं रहती। व्यापार तथा विदेश में ये लोग सफलता पूर्वक कार्य करते हैं। गजलक्ष्मी योग वाला व्यक्ति अपने क्षेत्र में अलग पहचान रखने वाला होता है। यह योग व्यक्ति को मालामाल बनाता है।

छोटी अंगुली के नीचे रेखाएं मतलब पैसा कमाने की है अद्भुत क्षमता—

ऐसा कहा जाता है कि पैसा कमाना बहुत मुश्किल कार्य है, हर कोई व्यक्ति यह कार्य अच्छे नहीं कर पाता। कुछ लोगों को इस कार्य में महारत हासिल होती है वे जीवनभर खूब पैसा कमाते हैं। जिस व्यक्ति में पैसा कमाने की क्षमता होती है वहीं अपनी मेहनत का उचित पारिश्रमिक प्राप्त कर पाता है।

हस्तरेखा ज्योतिष के अनुसार कुछ हाथों में ऐसी खास रेखाएं होती हैं जो व्यक्ति में पैसा कमाने की अद्भुत क्षमता को दर्शाती है। यह रेखाएं बुध पर्वत पर रहती है। हथेली में बुध पर्वत सबसे छोटी अंगुली के नीचे वाले भाग को कहते हैं। किसी हथेली में इस स्थान पर छोटी-छोटी खड़ी रेखाएं हों तो उस व्यक्ति में पैसा कमाने की खास शक्ति होती है। वह हर परिस्थिति में पैसा कमा लेता है। जिस व्यक्ति के हाथ में ऐसी रेखांए होती हैं वो हर चीज से पैसा पैदा करने वाला होता हैं। यह व्यक्ति अपने क्षेत्र में बहुत नाम कमाता हैं। ये लोग बहुत बुध्दिमान होते हैं और तकनीकी प्रवृति के होते हैं। इन्हें अपनी गलतियां छुपाने में महारत हासिल होती है। शोध करने में इनकी गहरी रूचि होती हैं। ये लोग दोहरे व्यक्तित्व वाले होते हैं और अपने परिवार को खुश रखने वाला होते हैं।


रातों-रात किस्मत में लग जाएगा चार-चांद अगर आपकी हथेली में…–

काफी लोग किस्मत या भाग्य को अधिक बलवान मानते हैं तो कुछ लोग कर्म को प्रधान मानते हैं। कई बार अधिक कर्म करने के बाद भी उचित परिणाम प्राप्त नहीं हो पाता। ऐसे में भाग्य को दोष दिया जाता है। वहीं कुछ लोगों को बिना कर्म किए भी अचानक धन, मान-सम्मान प्राप्त हो जाता है। तब कहा जाता है कि वह व्यक्ति भाग्यशाली है। इस संबंध में हस्तरेखा ज्योतिष में कुछ विशेष रेखाओं का वर्णन किया गया है।

हस्तरेखा ज्योतिष के अनुसार हथेली में कुछ ऐसी रेखाएं होती है जो हथेली में कहीं से भी प्रारंभ होकर किसी भी पर्वत या क्षेत्र की ओर चलने लगती हैं। ऐसी रेखाएं प्रभावक रेखाएं कहलाती हैं।

– ये रेखाएं शुक्र, सुर्य, गुरु, बुध, या शनि पर्वतों को स्पर्श करती है। जो रेखाएं बलवान होती है, वे उस व्यक्ति को जीवन आगे बढ़ाने में सहायक होती है।

– प्रभावक रेखा भाग्य रेखा से जाकर मिल जाती है तो ऐसे व्यक्ति की अचानक किस्मत चमक जाती है। ऐसे व्यक्ति को अचानक धन प्राप्त होता है और वह व्यक्ति अपने जीवन में बहुत सफलता प्राप्त करता है। भाग्य रेखा मुख्यत: जीवन रेखा, मणिबंध, चंद्र क्षेत्र, मस्तक रेखा अथवा हृदय रेखा से प्रारंभ होती हैं। यह रेखा हथेली के मध्य क्षेत्र में होती है। सामान्यत: भाग्य रेखा मणिबंध से ऊपर की ओर जाती है। इस रेखा की समाप्ति शनि क्षेत्र (मीडिल फिंगर के नीचे का क्षेत्र) पर होती है।

हस्तरेखा के अंतर्गत सभी रेखाओं का अपना अलग-अलग महत्व होता है। रेखाएं अन्य रेखाओं के प्रभाव को कम भी कर सकती हैं और बढ़ा भी सकती हैं। इसी वजह से किसी भी व्यक्ति के दोनों हाथों का ध्यान से परीक्षण किया जाना चाहिए। तभी सटीक भविष्यवाणी की जाती है


जीवन में सब कुछ मिल जाता है उन लोगों को, जिनकी कुंडली में…–

जीवन में हमारी इच्छाएं अनन्त हैं। एक मनोकामना पूरी होती है ठीक उसी समय बहुत सी दूसरी इच्छाएं जागृत हो जाती हैं। यह इच्छाएं पैसा, परिवार, समाज, मान-सम्मान आदि से जुड़ी रहती हैं। अधिकांश लोगों को बहुत सारा धन प्राप्त करने की लालसा रहती है। ज्यादा पैसा कमाने की इच्छा काफी कम लोगों की ही पूरी हो पाती है। हस्तरेखा ज्योतिष के अनुसार हथेली में कुछ रेखाएं ऐसी होती हैं जो बताती हैं कि व्यक्ति धनी और सफल होगा या नहीं?

हथेली में जीवन रेखा, हृदय रेखा, मस्तिष्क रेखा सबसे अलग दिखाई देती हैं। इन्हीं रेखाओं के साथ ही अन्य छोटी-छोटी रेखाएं मिलकर हमारे भूत, भविष्य और वर्तमान की ओर इशारा करती हैं। हथेली में कुछ छोटी रेखाएं जीवन रेखा के आसपास दिखाई देती हैं। यदि जीवन रेखा को कई छोटी-छोटी रेखाएं काटती हुई नीचे की ओर जाती हो तो व्यक्ति के जीवन में परेशानियों को दर्शाती हैं। यदि इस तरह की रेखाएं ऊपर की ओर जा रही हो तो व्यक्ति को सफलताएं प्राप्त होती है। ऊपर की ओर जाने वाली रेखाएं शुभ मानी जाती हैं। इन रेखाओं के साथ ही हथेली में अन्य रेखाएं भी शुभ स्थिति में हो तो व्यक्ति को जीवन में सब कुछ मिलता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here