करीना कपूर/खान का जन्म .. सितंबर 198. को मुंबई में दिन में दोपहर करीब . बजे हुआ है। यदि यह समय सही है है तो इनकी राशि और लग्न दोनों ही मकर हैं। उनका जन्म नक्षत्र श्रावण के चतुर्थ चरण का है। वैदिक ज्योतिष अनुसार मकर राशि के पुरुष आकर्षक होते हैं और महिलाएं सुंदर होती हैं। करीना की कुंडली में सूर्य बहुत प्रबल है। सूर्य की मजबूत स्थिति बाकी ग्रहों के बुरे प्रभाव को काफी हद तक कम कर देती है। उनका चंद्रमा भी प्रबल है। इस वजह से उन्हें सफलता मिलने की संभावना हमेशा मजबूत रहती है।

मंगल ग्रह की स्थिति भी उनके अनुकूल है। दशम भाव मे तुला का मंगल , विशाखा नक्षत्र में स्थित हैं। करीना की राशि पर शुक्र का प्रभाव है, जो जन्म से ही उन्हें कलाकार बनाता है। बुध की सही स्थिति के कारण वह बुद्धिवान और धनवान भी हैं। हालांकि, शुक्र ग्रह का उन पर मिला-जुला प्रभाव है। इससे धन तो आता है लेकिन गृहस्थ जीवन में बाधाओं के आसार बन जाते हैं। करीना कपूर के मंगल भाव में 7 ग्रह विद्यमान हैं। लग्न से केतु व राहू, चंद्र से केतु व राहू, शुक्र से राहू, मंगल व केतु।

करीना कपूर को स्वम की जिन्दगी में खर्चों की अधिकता व घूमने फिरने का शौक रहा तथा उनके खर्चे भी अधिक रहे। यह थोड़ा इसलिए रहा क्योकि इनकी जन्म कुण्डली के सप्तम भाव में शुक्र – राहु की युति ने, कर्क राशि मे होकर इनको मौज मस्ती व शौक प्रदान किये। यह थोड़ा कभी कभी इंसान जीवन में गलत संगती व ईगो भी पैदा करता है।

इनकी जन्म कुंडली में बैठे 9 वे भाव में कन्या राशि के सूर्य, शनि व बुध के मेल में इनको काम काज व अपने पिता के सुखो में खराबी का सामना करवाया साथ ही स्वभाव में गुस्सा व चिड़चिड़ापन की स्थिति भी पैदा कराई। यह तीनों भाग्य स्थान में स्थित हैं।

कुंडली में बैठा मंगल करीना को ऐश्वर्यवान बनाता है। स्वयं के परिश्रम से धन अच्छा प्राप्त होता है। तुला राशि में स्थित मंगल पारिवारिक शुभ फल भी देता है। कुंडली में बुध जिस स्थान पर बैठा है वह पराक्रमी बनाता है एवं उच्च स्थान दिलाता है। भाग्योदय की दृष्टि से करीना की कुंडली बेहतरीन कही जा सकती है।

करीना की कुंडली में पति स्थान में पाप ग्रह राहू शुभ ग्रह शुक्र के साथ विराजमान है। पति स्थान में राहू की मौजूदगी से दुष्प्रभाव में कमी हो जाती है।
दोनों ही मंगल दोष से ग्रसित नहीं हैं। करीना काल सर्प योग के प्रभाव में हैं। उसका दांपत्य जीवन पर बुरा असर नहीं पड़ रहा है।

करीना के जन्म के समय ‍बुध उन्हें बुद्धिमान व धनवान दोनों बनाता है। कुंडली में गुरु केंद्र में है, जो सर्वत्र आदर दिलाता है। सुंदर तथा रूपवान भी‍ बनाता है। यात्रा में सफलता वाली स्थिति रहेगी। वर्तमान में गुरु ऐसे ही योग बना रहा है। ‍गुरु सिंह, राशि में स्थित होकर अष्टम भावस्थ के कारण उच्च स्थान दिलाता है।

करीना का जन्म चंद्र की महादशा में हुआ है था, जिसका भोग्यकाल 4 वर्ष 11 माह 27 दिन यक रहा। वर्तमान में करीना को गुरु की महादशा चल रही है, जो कि 16 वर्ष की रहेगी जो 07-9-2006 से 07-09-2022 तक रहेगी। वर्तमान में गुरु महादशा में राहु की अंतर्दशा 07-सितम्बर-202 तक रहेगी। उसमें गुरु की प्रत्यन्तर दशा 18-दिसम्बर -2020 तक रहेगी।

सलाह

  • करीना कपूर को माणिक, पुखराज व हीरे का संयुक्त लॉकेट धारण करना चाहिए। यह उनके लिए शुभ साबित हो सकता है। उन्हें मंगलवार को कोई भी बड़ा काम हाथ में नहीं लेना चाहिए। इसके अलावा 4, 6 और 14 तारीख को अशुभ बताया गया है, इन तारीखों में करीना को कोई बड़ा काम हाथ में नहीं लेना चाहिए।
  • आगामी समय करीना के लिए मिश्रित फल वाला रहेगा। अक्टूबर अच्छा लाभ देगा। नवंबर-दिसंबर माह भी लाभांश देगा। जनवरी 2021 पुन: मिश्रित फल वाला रहेगा। फरवरी प्रारंभ से अप्रैल तब बड़े ऑफर मिलेंगे। अप्रैल मध्य से मई तक अचानक लाभ मिलेगा। जून से अगस्त तक मध्यम रहेगा।
  • करीना को 4, 6 एवं 14 तारीख को एवं मंगलवार को कोई भी बड़ा काम हाथ में नहीं लेना चाहिए। इन तारीखों को बड़ा कॉन्ट्रेक्ट साइन नहीं करना चाहिए। चौथे प्रहर में लंबी यात्रा के लिए घर से नहीं निकलना चाहिए। माणिक, पुखराज व हीरे का संयुक्त लॉकेट करीना को चमकदार सफलता दे सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here