नेहा धूपिया हिंदी फिल्मों की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। नेहा वर्ष ..02 की फेमिना मिस इंडिया का ताज अपने नाम कर चुकी हैं। नेहा धूपिया का जन्म 27 अगस्त .980 को कोच्चि में हुआ था। उनके पिता प्रदीप सिंह धूपिया इंडियन नेवी में ऑफिसर के पद पर कार्यरत थे। उनकी माँ मंपिन्दर एक गृहणी थीं।
नेहा धूपिया के पिता प्रदीप सिंह धूपिया भारतीय नौ सेना में कमांडर थे। नेहा धूपिया ने अपनी स्कूली शिक्षा आर्मी पब्लिक स्कूल से पूरी की और नई दिल्ली के जीसस एवं मैरी कॉलेज से इतिहास में स्नातक किया था। नेहा के एक भाई हैं जिनका नाम ‘हरदीप धूपिया’ है। हरदीप पेशे से जेट एयरवेज कंपनी में काम करते हैं। नेहा धूपिया ने अपने स्कूल की पढाई ‘नेवी चिल्ड्रन स्कूल’ कोच्चि से शुरू की थी और फिर बाद में उन्होंने अपना दाखिला ‘आर्मी पब्लिक स्कूल’, धौला कुआ, दिल्ली में कराया था। इसी स्कूल से नेहा ने अपने स्कूल की पढाई पूरी की थी।
नेहा ने ‘जीसस एंड मैरी कॉलेज’, दिल्ली विश्वविद्याल से हिस्ट्री के विषय में अपनी ग्रेजुएशन की पढाई पूरी की थी। नेहा को अपने बचपन में एक एथेलीट खिलाडी बनना था लेकिन बाद में उन्होंने मॉडलिंग करते करते अभिनेत्री बनने का फैसला किया था

पढ़ाई
नेहा धूपिया ने अपनी शुरुआती पढ़ाई नेवल पब्लिक स्कूल और आर्मी स्कूल धौलकुआँ से सम्पन्न की है। उन्होंने जिस एंड मेरी कॉलेज से बायोलॉजी में स्नातक किया है। नेहा धूपिया ने अपने कॉलेज के दिनों से ही अपने कैरियर की शुरुआत कर दी थी। 19 वर्ष की उम्र में, नेहा धूपिया ने बॉबी बेदी द्वारा निर्मित स्टार प्लस के एक लोकप्रिय टीवी धारावाहिक ‘राजधानी’ में पहली बार सार्वजनिक रूप से अभिनय प्रदर्शन किया था। नेहा ने धारावाहिक राजधानी के अलावा, स्टार प्लस के कई धारावाहिकों जैसे इस्सस !! कोई है, मुसाफिर हूँ यारों- एक यात्रा शो और कई फिटनेस कार्यक्रमों में काम किया। नेहा धूपिया ने यूफोरिया द्वारा प्रदीप सिरकार के तहत शनाना और संचिता घोषाल द्वारा ‘जागी हूँ मैं’ के निर्देशन के तहत संगीत वीडियो में अभिनय किया। नेहा ने वर्ष 2002 में फेमिना मिस इंडिया-यूनिवर्स का खिताब जीता था। यह उनके जीवन में एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हुआ, क्योंकि इससे बॉलीवुड में उनके लिए दरवाजे खुल गए थे।

नेहा धूपिया ने वर्ष 200. में हैरी बावेजा द्वारा निर्देशित फिल्म ‘कयामत-द सिटी अंडर थ्रेट’ के साथ अपने बॉलीवुड कैरियर की शुरुआत की। नेहा धूपिया की आगामी फिल्मों में, मिस इंडिया-द मिस्ट्री इन (2003), जूली और रक्त (2004), सिसकियाँ, शीशा, क्या कूल हैं हम (2005) और तीसरी आँख, चुप चुप के, उत्थान, हॉट एंड दिल्ली हाइट्स (2006) शामिल हैं। इस खूबसूरत बॉलीवुड सुंदरी ने पेप्सी, मीना बाजार, रिबोक, मित्सुबिशी लांसर, एल जी, नेशनल एंड मारुति, जैसे लोकप्रिय व्यावसायिक ब्राँडों के विज्ञापन भी किये हैं। नेहा धूपिया ने प्रसिद्ध लोगों जैसे मनीषा बजाज, रीना ढाका और ओगान, एनआईएफटी नई दिल्ली और एयरटेल जैसी कंपनियों द्वारा आयोजित रैंप-शो में भी भाग लिया है।

करियर
नेहा धूपिया ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत साल 2003 में अजय देवगन स्टारर फिल्म क़यामत से की थी। इस फिल्म में वह अजय देवगन की प्रेमिका के किरदार में नजर आयीं थी। इस फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस पर औसतन व्यापर किया था। उन्होंने हिंदी सिनेमा में प्रसिद्धि फिल्म जुली और शिक्षा से मिली। इस फिल्म में उन्होंने दो जुड़वां बहनो का किरदार निभाया था, जो दर्शकों को बेहद पसंद आया था। उसके बाद एकता कपूर की कॉमेडी फिल्म क्या कूल हैं हम में नजर आयीं। इस फिल्म में उनके अपोजिट तुषार कपूर और रितेश देशमुख नजर आये थे। इस फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस पर काफी बिजनेस किया था। इसके बाद वह एक्शन-ड्रामा फिल्म शूटआउट ऐट लोखंडवाला में दिखाई दी। इस फिल्म में उन्होंने काफी अच्छी भूमिका निभायी थी। फिल्म इस फिल्म की कहानी सच्ची घटना पर आधारित थी। यह फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर औसत साबित हुई थी। उसके बाद वह फिल्म दस कहानियां में नजर आई। साल 2008 उनके लिए सबसे सफल साल रहा इस साल उन्होंने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया। जिनमे चुप-चुप के, मिठिया, सिंह इज किंग, एक चालीस की लास्ट लोकल शामिल हैं।
साल 2009 में नेहा को फिल्म ‘पेइंग गेस्ट’ में अभिनय करते हुए देखा गया था। इस फिल्म में उन्होंने ‘आरती गुप्ता’ का किरदार अभिनय किया था। इसके बाद नेहा को फिल्म ‘दे दना दन’ में देखा गया था। इस फिल्म में नेहा ने ‘अनु चोपड़ा’ नाम का किरदार अभिनय किया था, जो की पेशे से एक बार डांसर थी। साल 2010 की बात करे तो नेहा को उस साल फिल्म ‘एक्शन रीप्ले’ में देखा गया था। फिल्म में नेहा ने ‘मोना’ नाम का किरदार अभिनय किया था जो ऐश्वर्या के किरदार की दोस्त थी।

इसके बाद उन्हें फिल्म ‘फस गया रे ओबामा’ में अभिनय करते हुए देखा गया था। फिल्म में नेहा ने ‘मुन्नी गैंस्टर’ का किरदार अभिनय किया था। साल 2011 की बात करे तो नेहा ने इस साल फिल्म ‘परमा वीरा चक्र’ में अभिनय किया था। यह फिल्म एक तेलुगु फिल्म थी जिसमे नेहा के किरदार का नाम ‘रज़िया’ था। इसके बाद नेहा को फिल्म ‘डिअर फ्रेंड हिटलर’ और ‘पप्पू कांट डांस साला’ में अभिनय करते हुए देखा गया था। साल 2013 में नेहा धूपिया ने अपने अभिनय का डेब्यू पंजाबी फिल्म में दर्शाया था। इस फिल्म का नाम ‘रंगीले’ था, जिसमे उन्होंने ‘सिम्मी’ का किरदार अभिनय किया था। साल 2014 में नेहा ने सबसे पहले फिल्म ‘डबल द ट्रिपल’ में अभिनय किया था।

इसके बाद नेहा को फिल्म ‘ऊँगली’ में देखा गया था। इस फिल्म में नेहा के किरदार का नाम ‘तिष्ठा’ था। इसके बाद उस साल नेहा को आखरी बार ‘इक्कीस तोपों की सलामी’ में अभिनय करते हुए देखा गया था। फिल्म में नेहा के किरदार का नाम ‘जयप्रभा’ था। साल 2016 में भी नेहा को फिल्म ‘संता बंता प्राइवेट लिमिटेड’ में अभिनय करते हुए देखा गया था। फिल्म में नेहा ने ‘करीना रॉय’ का किरदार अभिनय किया था। इसके बाद उसी साल उन्होंने फिल्म ‘मोह माया मनी’ में अभिनय किया था जिसमे नेहा के किरदार का नाम ‘दिव्या’ था।

नेहा धूपिया का परिवार
नेहा ने अभिनेता ‘अंगद बेदी’ के साथ शादी कर ली थी। उन दोनों ने मई 2018 में एक दूसरे से शादी की थी। साल के अंत तक यानी नवंबर 2018 में ही नेहा ने अपनी बेटी को जन्म दिया था जिसका नाम ‘मेहर धुप्या बेदी’ रखा था।
नेहा धूपिया के पसंदीदा चीज़ो की बात करे तो उन्हें खाने में सबसे ज़्यादा चाइनीस पसंद है। नेहा के पसंदीदा अभिनेता दिलीप कुमार, अमिताभ बच्चन, आमिर खान और शाहरुख खान हैं।

अभिनेत्रियों में नेहा को जया भादुरी, राखी, स्मिता पाटिल, तब्बू और करीना कपूर पसंद हैं। नेहा को किताबे पढ़ने का भी शौक है और उनकी पसंदीदा किताब ‘द अलकेमिस्ट’ है जिसके लेखक ‘पॉलो केलहो’ हैं। नेहा का पसंदीदा रंग हल्का लाल और बैंगनी रंग है।

नेहा को अभिनय करने के अलावा शोपिंग करना, योगा करना, घूमना और पढ़ना पसंद है। घूमने की जगहों में नेहा को स्पेन, नेथरलैंड और फ्रांस सबसे अधिक पसंद है।

नेहा धूपिया की जन्म कुंडली
नेहा धूपिया का जन्म केरल के कोचीन, में 27 अगस्त 1980 (बुधवार) को हुआ था।

नेहा धूपिया – फ़िल्म केरियर में अधिक सफलता के योग नहीं,
मिलेजुले सितारे–

बॉलीवुड की फिल्म अभिनेत्री 27 अगस्त 1980 को कोच्ची में शाम को 7 बजे जन्मी नेहा धूपिया का जन्म कुंभ लग्न,मीन राशि एवम पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र के चतुर्थ चरण में हुआ था।
लग्न कुंडली में कला के कारक शुक्र का मिथुन यानी बुध की राशि में होने से सेक्सी इमेजवाली फिल्में अधिक मिली।

पंचम भाव यानी मनोरंजन का स्वामी स्वराशिस्थ सूर्य व एकादशेश का स्वामी गुरु युक्त होने से फिल्में मिलती रहेंगी।

सहयोगी कलाकार के रूप में नेहा सफल रह सकती है। बतौर हीरोईन के उत्तम सफलता के अवसर नहीं है।

वैसे लग्नेश की दृष्टि कला के कारक शुक्र पर पड़ रही है वहीं राशि लग्न से अष्टमेश है जो कलाभाव को कमजोर करती है।

गुरु चन्द्र का गजकेसरी योग होने से नेहा धूपिया को राजनीति के क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। सूर्य चन्द्र का पूर्णिमा योग भी ठीक है।

धन भाव मे मीन का चन्द्रमा स्थित हैं।

पराक्रम बढ़ा-चढ़ा रहेगा। मंगल शुक्र की राशि तुला में है व चतुर्थ भाव में भी शुक्र की राशि वृषभ है।

वृषभ पर मंगल की अष्टम दृष्टि होने से जनता के बीच सेक्सी छवि बनी रहेगी। केरियर में प्रभावी और सशक्त भूमिका की कमी रहेगी।

वैसे भी मिथुन का शुक्र स्त्री के लिए ठीक नहीं होता। जो पंचम भाव मे स्थित हैं।

कर्क का राहु, छठे भावस्थ हैं।सप्तम में सूर्य, बुध और गुरु, सिंह राशि मे स्थित हैं।

अष्टम भाव मे कन्या का शनि, उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में स्थित हैं।

वही मंगल, भाग्य स्थान में, तुला राशिस्थ हैं, अपने ही चित्रा नक्षत्र में।
12वें भाव मकर का केतु स्थित हैं।

वर्तमान में केतु की विंशोत्तरी महादशा चल रही है, मार्च, 2020 से मार्च 2027 तक।
अंतर्दशा शुक्र की अक्टूबर 2021 तक रहेगी।

ग्रहों की उपरोक्त स्थितियों को देखते हुए नेहा से उत्तम सफलता से दूर ही रहेगी, ऐसा लगता हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here