काजोल हिंदी फ़िल्मों की एक प्रसिद्ध अभिनेत्री है जिसका जन्म 5 अगस्त .974 को मुम्बई में हुआ था। उनकी माँ तनुजा अभिनेत्री थी और नानी शोभना समर्थ भी अभिनेत्री थी। काजोल का जन्म 5 अगस्त 1974 को महारष्ट्र के मुंबई में हुआ। वह एक फ़िल्मी परिवार से ताल्लुकात रखतीं हैं। काजोल दिवंगत निर्माता-निर्देशक सोमू मुखर्जी और पूर्व अभिनेत्री तनुजा की बेटी हैं। काजोल की एक बहन हैं जिसका ना तनीषा मुखर्जी वह भी अभिनय की दुनिया में सक्रिय हैं। काजोल दिवंगत एक्ट्रेस नूतन की भांजी भी हैं। इतना ही नहीं काजोल के नाना-नानी भी भारतीय सिनेमा का हिस्सा रहे हैं। काजोल का पूरा पैतृक परिवार परिवार भी बॉलीवुड का एक अभिन्न हिस्सा रहा है। उनके पिता के भाई जॉय और देब मुखर्जी भारतीय फिल्म निर्माता थे, तो वंही उनके दादाजी एक फ़िल्मकार थे। उनके चचेरे भाई-बहनों में रानी मुखर्जी, शर्बानी मुखर्जी और मोहनीश बहल शामिल हैं, जो कि फिल्म जगत में सक्रिय हैं। उनके चचेरे भाई अयान मुखर्जी बॉलीवुड के प्रसिद्ध निर्देशक हैं।

  • काजोल की लम्बाई (लगभग)से० मी०- 161अर्थात 5 फीट .इन्च
  • उनकावजन/भार (लगभग)6. कि० ग्रा०
  • शारीरिक संरचना (लगभग)35-.8-34
  • काजोल की आँखों का रंग – धूसर
  • उनके बालों का रंग – काला हैं।
  • सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल, पंचगनी, महाराष्ट्र से शिक्षा प्राप्त की
  • जन्म राशि – सिंह
शादी : काजोल की शादी अभिनेता अजय देवगन से 24 फ़रवरी 1999 को  हुई थी। जिस समय काजोल की शादी हुई थी उस समय वह बॉलीवुड की लीडिंग एक्ट्रेसेस में शुमार थीं। आलोचकों ने काजोल के शादी के फैसले को गलत ठहराया था, आलोचकों का कहना था कि शादी के बाद काजोल का करियर पूरी तरह खत्म हो जायेगा पर ऐसा नहीं हुआ। काजोल ने फिल्मों में काम करना जारी रखा। शादी के बाद उनकी फिल्म कभी ख़ुशी कभी गम ब्लॉकबस्टर हिट हुई। काजोल के दो बच्चे हैं- न्यासा देवगन, युग देवगन।
करियर : काजोल ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत महज़ 16 साल की उम्र में ही कर दी थी। उनकी पहली बॉलीवुड डेब्यू फिल्म बेखुदी थी। हालंकि फिल्म तो कुछ खास नहीं चली थी। लेकिन आलोचकों को उनका अभिनय बेहद पसंद आया। इसी के चलते उनके पास फिल्मों की लाइन लग गयी। उसके बाद 1993 में काजोल अब्बास मस्तान की फिल्म बाजीगर में नज़र आई। इस फिल्म में उनके साथ शाहरुख़ खान और शिल्पा शेट्टी भी थे। काजोल की यह फिल्‍म बॉक्‍स ऑफिस पर हिट साबित हुई।  और फिल्म में लोगों को शाहरुख़-काजोल की जोड़ी बेहद पसंद भी अयी थी।
साल 1995 में काजोल की दो फ़िल्में करण-अर्जुन और दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे बैक टू बैक हिट हुईं। फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे के लिए काजोल को फिल्म फेयर के बेस्ट एक्ट्रेस अवार्ड से सम्मानित किया गया था।
काजोल ने अपने बॉलीवुड करियर में कई बेहतरीन फ़िल्में की उसी में शामिल है गुप्त।  फिल्म गुप्त में काजोल एक नकारत्मक किरदार में नज़र आयीं थीं। और उनके किरदार को लोगों ने बेहद पसंद किया। इतना ही नही उन्हें इस फिल्म के लिये फिल्म फेयर के बेस्ट इन नेगेटिव रोल अवार्ड से भी सम्मनित किया गया।
साल 2001 में फिल्म कभी ख़ुशी कभी गम के बाद काजोल ने फ़िल्मी दुनिया से एक लंबा ब्रेक लिया। इस दौरान उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया। साल 2006 में एक बार फिर काजोल ने फिल्म फना से अपनी धमाकेदार वापसी की। फिल्म फना में काजोल एक अंधी लड़की की भूमिका में नज़र आयी थीं जिसे कश्मीरी आतंकवादी से प्यार हो गया था। इस फिल्म में उनके अपोजिट आमिर खान नज़र आये थे। फिल्म सुपरहिट हुई और साथ ही एक और फिल्म फेयर आवर्ड फॉर बेस्ट एक्ट्रेस काजोल की झोली में आ गिरा।  काजोल ने ‘ये दिल्लगी’ (1994), ‘करन-अर्जुन’ (1995), ‘हलचल’ (1995), ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ (1995), ‘इश्क’ (1997), ‘प्यार तो होना ही था’ (1998), ‘दुश्मन’ (1998), ‘प्यार किया तो डरना क्या’ (1998), ‘कुछ कुछ होता है’ (1998), ‘फना’ (2006), ‘माय नेम इज खान’ (2010) सहित कई फिल्मों में काम किया है।
उसकी छोटी बहिन तनिषा भी अब फिल्मों में काम कर रही है। उसके पिता का नाम शोमू मुखर्जी है। वे फिल्में बनाते थे। काजोल ने अपना फिल्मी सफ़र फिल्म बेखुदी से शुरू किया जिसमें उनके पात्र का नाम राधिका था। वह फिल्म तो नहीं चली पर उनकी बाद की फिल्में बहुत प्रसिद्ध हुईं। जैसे कि बाज़ीगर और दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे। उहोंने अपने सहकर्मी और प्रेमी, अजय देवगन से २४ फरवरी 1999 को विवाह किया था। उनकी एक छोटी बेटी है जिसका नाम न्यसा है।
उनके नाम कुल 6 फिल्मफेयर और उनमें से 5 सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार हैं जो की एक कीर्तिमान है। वह यह कीर्तिमान अपनी मौसी नूतन के साथ साझा करती हैं।

काजोल देवगन की जन्म कुंडली

प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री काजोल देवगन (मुखर्जी) का जन्म 5 अगस्त 1974 को रात्रि 8 बजकर 30 मिनट पर कुम्भ लग्न में मुंबई में हुआ।
काजोल की जन्म लग्न- कुंभ, 
जन्म या चंद्र राशि- कुंभ,
 महादशा- बुध, 
अंतरदशा- शुक्र,
 प्रत्यांतर- शुक्र, 
नक्षत्र- शतमिषा नक्षत्र का तीसरा चरण। 
पण्डित दयानन्द शास्त्री जी के अनुसार कुंभ लग्न में बुध योगकारी कारक माना जाता है। यह योग जीवन के सभी क्षेत्रों में अपने शुभ फल तो प्रदान करता ही है और साथ ही साथ जीवन में कई बुरे प्रभावों से भी रक्षा करता है। इस योग के कारण धन और मान-सम्मान में भी वृद्धि होती है। कुंभ लग्न में ‘शनिदेव’ इस लग्न के स्वामी होते हैं जो कि वर्तमान में वक्री होकर धनु राशि में गोचर कर रहे हैं। सितंबर में शनि मार्गी हो रहे हैं जिसके बाद का समय काजोल के लिये काफी अच्छा माना जा सकता है। इस समय में इनके रूके हुए कार्यों में भी गति आएगी और नई ऊर्जा शक्ति इनको प्राप्त हो सकती है।
काजोल देवगन की जन्म कुंडली में गजकेसरी योग और लक्ष्मी नारायण योग, लाइफ टाइम आदमी सभी सुख-सुविधाओं से संपन्न रखता है।  यह दोनों योग काजोल देवगन की कुंडली में बने हुए हैं। वर्तमान महादशा को देखते हुए आगामी समय की बात करें तो इनकी पारिवारिक और निजी ज़िन्दगी पूरी तरह सुखमय रहेगी काजोल की जन्म कुंडली में लाभकारी योग बन रहे हैं जिसके कारण भी कार्यक्षेत्र में वृद्धि और मान-सम्मान प्राप्ति के पूरे आसार नजर आ रहे हैं।

शतभिषा नक्षत्र के जातक 

शतभिषा, नक्षत्रों में 24वाँ नक्षत्र है। इस नक्षत्र का स्वामी राहु है, इसकी दशा में 18 वर्ष है व कुंभ राशि के अंतर्गत आता है। जहाँ नक्षत्र स्वामी राहु है वहीं राशि स्वामी शनि है। राहु का प्रभाव लगभग शनि वृत ही पड़ता है।
शतभिषा नक्षत्र का स्वामी राहु है, इसकी दशा में 18 वर्ष हैं व कुंभ राशि के अंतर्गत आता है। शतभिषा नक्षत्र में जन्म होने पर जन्म राशि कुंभ तथा राशि का स्वामी शनि, वर्ण शूद्र वश्य नर, योनि अश्व, महावैर योनि महिष, गण राक्षस तथा नाड़ी आदि हैं।
तेज़ स्मरण शक्ति आप के व्यक्तित्व को और मजबूती देती है.  शतभिषा नक्षत्र के जातक में सकारात्मक और नकारात्मक पहलू का संतुलित समावेश रहता है. आप अपने सिद्धांतों पर अडिग रहते हैं और किसी भी कीमत पर उनसे समझौता नहीं करते. जिस कार्य को आप उचित नहीं समझते वह कार्य करने के लिए आपको कोई बाध्य नहीं कर सकता।
आप सहृदय व्यक्ति हैं जो कोमल स्वभाव के कारण सदा ही दूसरों की मदद के लिए तैयार रहते हैं. आप किसी को हानि नहीं पहुंचाते जब तक की सामने वाला आपको नुक्सान न पहुंचाए. आप एक बुद्धिमान व्यक्ति हैं जो इश्वर में पूर्ण आस्था रखते हैं. आप सादा रहने में ही विश्वास रखते हैं परन्तु आपके व्यक्तितिव से आकर्षित हुए बिना कोई नहीं रह सकता. आप जीवन में खूब प्रशंसा और सम्मान पाते हैं.
अपने कार्यक्षेत्र में आप पूरी लग्न और मेहनत के साथ काम करते हैं और निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ते हैं. अच्छी शिक्षा के कारण आप जीवन में बहुत पहले ही अपने करियर का आरंभ कर लेते हैं.  34 वर्ष तक आप संघर्षरत रहते हैं परन्तु उसके बाद का समय बिना किसी बड़ी रुकावट के आपकी उन्नत्ति देता है. आपका पारिवारिक जीवन आपके व्यावसायिक जीवन की भांति सुखपूर्वक नहीं होता है. आप अपने परिजनों के कारण जीवन में बहुत कठिनाइयाँ झेलते हैं हालाँकि आप का व्यवहार उनके प्रति प्रेमपूर्वक ही रहता है. इस कारण शतभिषा नक्षत्र के जातक मानसिक रूप से अशांत रहते हैं.  पिता की अपेक्षा माता से आपको अधिक लगाव रहता है और आपको भी उनसे बहुत स्नेह मिलता है. शतभिषा जातकों का दांपत्य जीवन सुखमय नहीं होता है . सब कुछ होते हुए भी आपका अपने जीवन साथी के साथ सदा ही मतभेद रहता है.
शतभिषा के जातिक कर्मपरायण एवं परोपकारी होते हैं. सादे किन्तु आकर्षक व्यक्तित्व के कारण आप  को लम्बे अरसे तक स्मरण किया जाता है।
 ऐसे जातक पर राहु और शनि का प्रभाव रहता है। यदि राहु ग्रह का प्रभाव यदि ठीक नहीं है तो जातक फालतू की विद्याओं के चक्कर में जीवन खराब कर लेता है।
ऐसा जातक व्यसनयुक्त, बिना विचारे काम करने वाला, किसी के वश में न होने वाला तथा शत्रुओं को जीतने वाला होता है। साथ ही जातक कृपण, परस्त्रीगामी तथा विदेश में रहने की कामना करने वाला भी होता है। इस तरह के स्वभाव के चलते वह कभी अपने परिजनों को सुख नहीं देता।
शतभिषा नक्षत्र में जन्मा जातक बहुत साहसी एवं मजबूत विचारों वाला होता है. अत्यधिक सामर्थ्य एवं स्थिर बुद्धि के होते हुए भी कभी कभी जिद्दी और संवेदनहीन प्रतीत होते हैं. सभी प्रकार से ज्ञानी होते हुए भी आप आत्म केन्द्रित होते हैं. आप अधिक संतान वाले एवं दीर्घायु होते हैं. शतभिषा जातक रहस्यमय एवं समृद्धशाली व्यक्ति होते हैं, जिनको अपने आस पास के लोगों से सम्मान प्राप्त होता है।

कुछ रोचक बातें काजोल देवगन के बारे में 

  1. 5 अगस्त 1974 को जन्मी काजोल ने जब अपनी पहली फिल्म ‘बेखुदी’ साइन की तब वे 16 साल की थीं और स्कूल में पढ़ाई कर रही थीं। उन्होंने फिल्मों में करियर बनाने के लिए स्कूल छोड़ दिया।
  2. काजोल ने अपनी स्कूली शिक्षा पंचगनी के सेंट जोसेफ कॉन्वेट स्कूल से ली है जहां वे हेड गर्ल थीं। डांस में उनकी रूचि थी।
  3. काजोल को कविताएं लिखने और विज्ञान पर आधारित तथा डरावने उपन्यास पढ़ने का शौक है। सेट पर अक्सर उनके हाथ में किताब देखी जा सकती है।
  4. काजोल भगवान शिव को मानती हैं और एक ओम लिखी हुई हीरे की अंगूठी हमेशा पहने रहती हैं।
  5. काजोल की पहली सफल फिल्म बाजीगर थी। पहले श्रीदेवी फिल्म में दोनों बहनों का रोल करने वाली थीं जिसे बाद में काजोल और शिल्पा शेट्टी ने निभाया।
  6. काजोल और शाहरुख खान की जोड़ी बेहद सफल रही है और दोनों की साथ में की गई कोई भी फिल्म फ्लॉप नहीं रही। बाजीगर, करण अर्जुन, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, कुछ कुछ होता है, कभी खुशी कभी गम, माई नेम इज़ खान ब्लॉकबस्टर रही हैं। हां, ‘दिलवाले’ मुनाफे का सौदा जरूर रही, लेकिन शाहरुख-काजोल की अन्य फिल्मों के मुकाबले इसकी सफलता थोड़ी फीकी है।
  7.  काजोल फिल्मी परिवार से हैं। उनके पिता शोमू मुखर्जी निर्माता-निर्देशक रहे हैं। शोमू के अन्य भाई भी फिल्मों से जुड़े रहे। उनकी मां तनुजा, मौसी नूतन, नानी शोभना समर्थ और परनानी रतन बाई प्रसिद्ध अभिनेत्री रही हैं।
  8.  काजोल, रानी मुखर्जी, मोहनीश बहल, शरबनी मुखर्जी और अयान मुखर्जी सभी कजिन भाई-बहन हैं।
  9.  काजोल अपने मुंहफट व्यवहार के लिए जानी जाती हैं। वह बात मन में नहीं रखती और उनके हिसाब से वह 100 में से 99 लोगों को पसंद नहीं करतीं।
  10.  फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे की टाइटल को जहां सभी ने पसंद किया वहीं काजोल ने इसे ‘टपोरी’ करार दिया था। यह टाइटल अनुपम खेर की पत्नी किरण खेर ने सुझाया था।
  11. गुण्डाराज के सेट पर काजोल और अजय देवगन का रोमांस शुरू हुआ था।
  12. अपने करियर के शिखर पर बैठी काजोल ने जब अजय से शादी कर ली तो कई लोगों ने काजोल के फैसले की आलोचना की।
  13. अजय देवगन और काजोल का रहन-सहन तथा मिजाज एक-दूसरे से बिलकुल जुदा है। इसे देखते हुए कई लोगों का मानना था कि दोनों की शादी लंबे समय तक नहीं टिकेगी, लेकिन इस समय दोनों की जोड़ी की मिसाल दी जाती है।
  14.  काजोल-अजय की एक बेटी न्यासा और एक बेटा युग है।
  15. काजोल को करण जौहर अपनी फिल्मों के लिए लकी मानते हैं।
  16. फिल्म कुछ कुछ होता है की शूटिंग के दौरान काजोल अनियंत्रित हो साइकिल से गिर गई थीं और उनके घुटने में गहरी चोट आई थी। वे थोड़ी देर के लिए बेहोश हो गई थीं।
  17.  फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे के रूक जा ओ दिल दीवाने गाने में शाहरूख, काजोल को गिरा देते हैं। इस गाने की शूटिंग के दौरान शाहरूख को पता था कि वह काजोल को गिराएंगे, परंतु काजोल से यह बात छुपाई गई थी। आदित्य चोपड़ा काजोल के चेहरे पर आने वाले वास्तविक भावों को कैमरे में कैद करना चाहते थे।
  18.  काजोल ने बॉलीवुड की प्रसिद्ध हस्ती रेखा के साथ एक मैग्जीन के लिए एक स्वेटर में पोज दे कर कंट्रोवर्सी खड़ी कर दी थी।
  19.  उनके पति अभिनेता अजय देवगन और यशराज फिल्म्स के बीच पैदा हुए विवाद के बाद काजोल ने कहा था कि आदित्य चोपड़ा उनके कभी अच्छे दोस्त थे।
  20.  वीर जारा, मोहब्बतें, चलते चलते, दिल तो पागल है, 3 इडियट्स, कभी अलविदा ना कहना, और दिल से काजोल को ऑफर हुई थीं जिन्हें उन्होंने ठुकरा दिया था।
  21. काजोल सामाजिक कामों से जुड़ी हुई हैं। वह एक एनजीओ ‘शिक्षा’ की सदस्य हैं जो बच्चों की शिक्षा पर काम करता है। इसके अलावा वह लुंबा ट्रस्ट की इंटरनेशनल गुडविल एंबेसेडर हैं। यह ट्रस्ट विधवाओं और उनके बच्चों की सहायता करता है। काजोल प्रथम (एक समाजसेवी संस्था जो बच्चों के लिए काम करती है), की भी ब्रांड एम्बेसेडर हैं।
  22.  1998 में काजोल, जुही चावला, अक्षय कुमार और शाहरूख खान के साथ ‘ऑसम फोर’ नाम के वर्ल्ड टूर में शामिल हुई थीं। युनाइटेड स्टेट्स, कनाडा और युनाइटेड किंगडम में जाने के बाद उन्होंने खुद को इस टूर से अलग कर लिया। उनके हिसाब से यह बहुत स्ट्रेसफुल हो चुका था।
  23.  साल 2010 में काजोल को शाहरूख खान के साथ अमेरिकन स्टॉक एक्सचेंज शुरू करने के लिए आमंत्रित किया गया था।
  24.  अपने लुक की काजोल खास परवाह नहीं करती और कई बार तो शूटिंग के दौरान आईना भी नहीं देखतीं।
  25.  पद्मश्री से सम्मानित काजोल 6 फिल्मफेअर अवॉर्ड्स जीत चुकी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here