क्या हैं इस दीपावली .. अक्तूबर, 2..4 (गुरुवार ) पर खास/विशेष ..??
-जानिए की क्या करें अपनी राशि के अनुसार ऊपर और घर में क्या साबधानी रखें..???


दीपावली का प्रमुख पर्व लक्ष्मी पूजन होता है। इस दिन रात्रि को जागरण करके धन की देवी लक्ष्मी माता का पूजन विधिपूर्वक करना चाहिए एवं घर के प्रत्येक स्थान को स्वच्छ करके वहां दीपक लगाना चाहिए जिससे घर में लक्ष्मी का वास एवं दरिद्रता का नाश होता है।


लक्ष्मी अर्थात धन की देवी महालक्ष्मी विष्णु पत्नी का पूजन कार्तिक अमावस्या को सारे भारत के सभी वर्गों में समान रूप से पूजा जाता है। इस बार दीपावली  23 अक्तूबर, 2014 (गुरुवार )को अमावस्या क्षय तिथि में मनाई जाएगी।


ज्योतिष के अनुसार इस दिन कई अद्भुत योग बन रहे हैं। दीपावली पर शनि और गुरु, अपनी-अपनी उच्च राशि में स्थित रहेंगे, जबकि सूर्य नीच राशि में स्थित रहेगा। 18 अक्टूबर से सूर्य तुला राशि में रहेगा। इस राशि में सूर्य नीच का रहता है। शनि भी तुला राशि में ही स्थिति है और ये ग्रह इस राशि में उच्च का रहता है। गुरु ग्रह कर्क राशि में उच्च का बना हुआ है।

ये तीनों ही ग्रह सबसे बड़े और महत्वपूर्ण हैं। सूर्य ग्रहों का राजा है, शनि न्यायाधीश है और बृहस्पति ग्रह सभी देवताओं के गुरु हैं। सूर्य और शनि, दीपावली पर एक साथ तुला राशि में स्थित रहेंगे। सूर्य और शनि, एक-दूसरे से शत्रुता का भाव रखते हैं। इनकी स्थिति का सीधा असर सभी राशि के लोगों पर पड़ता है। 


दीपावली से पहले मंगल भी 18 अक्टूबर से धनु राशि में रहेगा। दीपावली पर बुध कन्या राशि में स्थित रहेगा। ग्रहों की इन स्थितियों के कारण सभी लोगों के लिए दीपावली बहुत खास रहेगी। कई लोगों को महालक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होगी तो कुछ लोगों को अधिक मेहनत करना होगी।
==================================================
दीपावली पर लक्ष्मी पूजन के समय क्या सावधानी रखें..???


दीपावली पर लक्ष्मी पूजन के समय घर में नहीं होनी चाहिए ये टूटी-फूटी चीजें—-


इस दिन देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कई प्रकार के उपाय किए जाते हैं। साथ ही, दीपावली से पूर्व कई प्रकार की तैयारियां भी की जाती हैं। लक्ष्मी की प्रसन्नता के लिए पुराने समय से ही घर में किए जाने वाले कार्यों और वस्तुओं से संबंधित कई परंपराएं प्रचलित हैं। आमतौर पर सभी के घरों में कुछ न कुछ वस्तुएं ऐसी होती हैं जो टूटी-फूटी होती हैं, बेकार होती हैं, फिर भी किसी कोने में पड़ी रहती हैं।

कुछ वस्तुएं ऐसी बताई गई हैं जो टूटी-फूटी अवस्था में घर में कतई नहीं रखनी चाहिए। यदि ये चीजें घर में होती हैं तो इनका नकारात्मक असर परिवार के सभी सदस्यों पर बहुत जल्दी होता है। इन चीजों के बुरे असर से मानसिक तनाव बढ़ता है और कार्यों में गति नहीं बन पाती है। इस वजह से धन संबंधी कार्यों में असफलता मिलने लगती है। इन चीजों के प्रभाव से महालक्ष्मी की कृपा भी नहीं मिल पाती है। 


जानिए कौन-कौन सी सामग्री/ सामान  है जो दीपावली के घर में नहीं रखनी चाहिए..


—घर में दीपावली से ठीक पहले घर में साफ-सफाई, रंग-रोगन की परंपरा है, ताकि घर में मौजूद किसी तरह की सीलन, टूट-फूट के निशान न रहे और घर में पॉज़िटिव एनर्जी का संचार हो। 
—-घर के मुख्य द्वार पर तोरण, दरवाजे के बाहर रंगोली आदि जरूर लगाएं और बनाएं। इन चीजों से घर में पॉजिटिव एनर्जी का प्रवेश होता है। कहते हैं इस तरह से सजे-धजे हुए द्वार लक्ष्मी जी को आकर्षित करते हैं।
—-काफी लोगों के घरों में टूटे-फूटे बर्तन रखे रहते हैं जो अशुभ प्रभाव देते हैं। शास्त्रों के अनुसार, घर में टूटे-फूटे बर्तन नहीं रखना चाहिए। यदि ऐसे बर्तन घर में रखे जाते हैं तो इससे महालक्ष्मी अप्रसन्न होती हैं और दरिद्रता का प्रवेश हमारे घर में हो सकता है। टूटे-फूटे और बेकार बर्तन घर में जगह घेरते हैं, जिससे वास्तु दोष भी उत्पन्न होता है। वास्तु दोष उत्पन्न होने पर नकारात्मक फल मिलने लगते हैं।
—-टूटा हुआ दर्पण रखना वास्तु के अनुसार एक बड़ा दोष है। इस दोष के कारण घर में नकारात्मक ऊर्जा सक्रिय रहती है और परिवार के सदस्यों को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ता है।
 —–वैवाहिक जीवन में सुख-शांति के लिए जरूरी है कि पति-पत्नी का पलंग टूटा हुआ बिल्कुल न हो। यदि पलंग ठीक नहीं होगा तो पति-पत्नी के वैवाहिक जीवन में परेशानियां आने की संभावनाएं काफी बढ़ जाती हैं।
—-यदि अब तक घर के किसी और कोने में पूजा स्थान हो, तो इस बार इसे बदलें। इस दीवाली पूजा स्थल को उत्तर-पूर्व की दिशा में सेट करें, क्योंकि यह जगह पूजा के लिए सबसे उपयुक्त माना जाता है।
—–खराब घड़ियां घर में नहीं रखनी चाहिए। ऐसा माना जाता है कि घड़ियों की स्थिति से हमारे घर-परिवार की उन्नति निर्धारित होती है। यदि घड़ी सही नहीं होगी तो परिवार के सदस्य कार्य पूर्ण करने में बाधाओं का सामना करेंगे और काम तय समय में पूर्ण नहीं हो पाएगा।
—- यदि घर में कोई टूटी हुई तस्वीर हो तो उसे भी घर से हटा देना चाहिए। वास्तु के अनुसार यह भी वास्तु दोष उत्पन्न करती है।
—-यदि आप चाहते हैं कि इस दीवाली लक्ष्मी आपके घर दस्तक दे तो घर के भीतर मौजूद पुरानी और बेकार चीजों को बाहर निकाल दें। इन चीजों को बाहर निकालने का अर्थ है कि आप अपनी समृद्धि को न्यौता दे रहे हैं।
 —–घर में यदि कोई इलेक्ट्रॉनिक वस्तु खराब है या टूटी हुई है तो उसे भी घर से हटा देना चाहिए।
 —–यदि घर का मुख्य दरवाजा या अन्य कोई दरवाजा कहीं से टूट रहा हो तो उसे तुरंत ठीक करवा लेना चाहिए। दरवाजे में टूट-फूट अशुभ मानी गई है।
—-पैसे, गहने आदि वाली अलमारी यदि किसी अन्य दिशा में रखी हो तो इस दीवाली उसका स्थान परिवर्तन करें और कुछ इस प्रकरा रखें ताकि अलमारी का मुंह उत्तर या पूर्व दिशा की ओर खुले। ऐसी अलमारियां बिना दर्पण वाली हों तो शुभ होती हैं।
 —–घर का फर्नीचर भी एकदम सही हालत में होना चाहिए। वास्तु के अनुसार फर्नीचर में टूट-फूट बुरा असर डालती है।

वास्तु दोष उत्पन्न होने पर घर-परिवार के सदस्यों को आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। जिस घर में वास्तु दोष होते हैं, वहां पैसों की कमी बनी रहती है। अत: इन दोषों को निवारण तुरंत ही कर लेना चाहिए।
=============================================


दीपावली के दिन राशि अनुसार उपाय करने से मां लक्ष्मी साधक पर प्रसन्न होती हैं और उसकी मनोकामना पूरी करती हैं। आज हम आपको दीपावली पर राशि अनुसार किए जाने वाले उपाय बता रहे हैं। ये उपाय बहुत ही सरल व अचूक हैं।
(साभार एवं धन्यवाद —दैनिक भास्कर)


ये उपाय इस प्रकार हैं-


मेष राशि—–


1- दीपावली की रात लाल चंदन और केसर घिसकर उससे रंगा हुआ सफेद कपड़ा यदि आप अपने गल्ले अथवा तिजोरी में बिछाएंगे तो उससे आपकी समृद्धि में हमेशा वृद्धि होगी तथा आकस्मिक धनहानि का अवसर भी नहीं आएगा।
2- यदि आप दीपावली को शाम के समय घर के मुख्य द्वार पर तेल का दीपक जलाएं तथा उस दीपक में दो काली गुंजा डाल दें तो वर्ष भर आपको आर्थिक रूप से परेशानी नहीं होगी। आपका रुका हुआ धन भी जल्दी ही मिल जाएगा।
3- मेष राशि के लोग दीपावली की रात स्फटिक या कमलगट्टे की माला से इस मंत्र का जाप करें-
 “ऊं ऐं क्लीं सौ:”


वृषभ राशि—– 


1- यदि बहुत पैसा कमाने के बावजूद भी आप सेविंग नहीं कर पा रहे हैं तो दीपावली के दिन लक्ष्मी पूजन के साथ-साथ कमल के फूल का भी पूजन करें तथा बाद में इस फूल को लाल कपड़े में बांधकर अपने धन स्थान यानी तिजोरी या लॉकर में रखें।
2- दीपावली की रात गाय के घी के दो दीपक जलाकर उन्हें किसी एकांत स्थान अपनी मनोकामना बताते हुए पर रख आएं। शीघ्र ही आपकी हर मनोकामना पूरी होने के योग बनेंगे।
3- वृषभ राशि के लोग दीपावली की रात स्फटिक या कमलगट्टे की माला से इस मंत्र का जाप करें-
“​ऊं ऐं क्लीं श्रीं”


मिथुन राशि—-
​1- यदि आप धन की कमी से जूझ रहे हैं तो दीपावली की रात लक्ष्मी-गणेश पूजन करते समय दक्षिणावर्ती शंख की पूजा करके उसे अपने धन स्थान पर रखें। इससे आपकी आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आएगा।
 2- यदि आप कर्ज से परेशान हैं तो लक्ष्मी पूजन के बाद गणेशजी की प्रतिमा को खड़ी हल्दी की माला पहनाएं। इससे आपकी परेशान समाप्त हो सकती है।
3- मिथुन राशि के लोग दीपावली की रात स्फटिक या कमलगट्टे की माला से इस मंत्र का जाप करें-
“ऊं क्लीं ऐं स:”


कर्क राशि——


1- यदि आपको धन लाभ की अभिलाषा है तो दिवाली की शाम को पीपल के पेड़ के नीचे तेल का पंचमुखी दीपक जलाएं। ये बहुत ही खास और अचूक उपाय है।
2- यदि आप दीपावली के दिन पीला त्रिकोण आकृति का झंड़ा विष्णु भगवान के किसी मंदिर में ऊंचाई वाले स्थान पर इस प्रकार लगाएं कि वह लहराता रहे तो अगली दिवाली तक आपकी किस्मत खुल सकती है।
3- कर्क राशि के लोग दीपावली की रात स्फटिक या कमलगट्टे की माला से इस मंत्र का जाप करें-
“ऊं क्ली ऐं श्रीं”


सिंह राशि—–


1- दीपावली की रात घर के मुख्य दरवाजे पर गाय के घी का दीपक जला कर रखें। यदि वह दीपक सुबह तक जलता रहे तो समझें कि अगली दिवाली तक आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा साथ ही मान-सम्मान भी बढ़ेगा।
2- यदि शत्रु आपको परेशान कर रहे हैं तो दीपावली की शाम को पीपल के पत्ते पर अनार की कलम से गोरोचन के द्वारा शत्रु का नाम लिखकर भूमि में दबा दें। इससे आपको शत्रु द्वारा कोई हानि नहीं होगी।
3- सिंह राशि के लोग दीपावली की रात स्फटिक या कमलगट्टे की माला से इस मंत्र का जाप करें-
“ऊं ह्रीं श्रीं सौं:”


कन्या राशि—–

1- यदि आपको धन संबंधी कोई समस्या है तो आप दीपावली की रात लाल रूमाल में नारियल बांधकर अपने गल्ले अथवा तिजोरी में रखें। इससे धन लाभ हो सकता है। इसके अलावा दीपावली के दिन दो कमलगट्टे की माला माता लक्ष्मी के मंदिर में दान अर्पित करें।
2- यदि आपको नौकरी संबंधी कोई समस्या है तो आप धनतेरस से लेकर दीपावली तक रोज मीठे चावल कौओं को खिलाएं। इससे आपकी समस्या का निदान हो सकता है।
3- कन्या राशि के लोग दीपावली की रात स्फटिक या कमलगट्टे की माला से इस मंत्र का जाप करें-
“​ऊं श्रीं ऐं सौं”


तुला राशि—-


1- यदि आपको व्यवसाय में घाटा हो रहा है तो आप दीपावली के दिन बड़ के पेड़ के पत्ते पर सिंदूर व घी से “ऊं श्रीं श्रियै नम:” मंत्र लिखें और इसे बहते हुए जल में प्रवाहित कर दें।
2- लक्ष्मी की विशेष कृपा पाने के लिए तुला राशि के लोग दीपावली की सुबह स्नान आदि नित्य कर्म करने के बाद किसी लक्ष्मी मंदिर में जाकर 11 नारियल अर्पित करें।
 3- तुला राशि के लोग दीपावली की रात स्फटिक या कमलगट्टे की माला से इस मंत्र का जाप करें-
“ऊं ह्रीं क्लीं श्रीं”


वृश्चिक राशि—-

1- इस राशि के लोगों को यदि धन की इच्छा है तो वे दीपावली के दिन अपने घर के बगीचे या बरामदे में केले के दो पेड़ लगाएं तथा इनकी देखभाल करें। परंतु इनके फल का सेवन न करें।
 2- यदि परिवार में अशांति है तो दीपावली की रात नागकेसर का फूल लाकर घर में कहीं छिपा दें। जहां उसे कोई देख न सके। परिवार में शांति का वातावरण हो जाएगा
 3- वृश्चिक राशि के लोग दीपावली की रात स्फटिक या कमलगट्टे की माला से इस मंत्र का जाप करें-
“ऊं ऐं क्लीं सौ:”


धनु राशि—–


1- इस राशि के लोग धन प्राप्ति के लिए दीपावली के दिन पान के पत्ते पर रोली से श्रीं लिख कर अपने पूजा स्थान पर रखें तथा रोज इसकी पूजा करें।
2- दीपावली की पूजन करते समय माता लक्ष्मी को कमल गट्टे की माला अर्पित करें साथ ही कमल का फूल भी। यह दोनों चीजें माता लक्ष्मी को बहुत प्रिय हैं।
3- धनु राशि के लोग दीपावली की रात स्फटिक या कमलगट्टे की माला से इस मंत्र का जाप करें-
“​ऊं ह्रीं क्लीं सौ:”


मकर राशि——
1- काफी समय से यदि धन रुका हुआ है तो दीपावली की रात आक की रुई का दीपक घर के ईशान कोण में जलाएं। इससे रुका हुआ धन मिलने की संभावना बढ़ जाएगी।
2- यदि विवाह में बाधा आ रही है तो दीपावली के दिन भगवान विष्णु की पूजा करें और उन्हें पीला वस्त्र, पीली मिठाई या पीले फल अर्पित करें।
3- मकर राशि के लोग दीपावली की रात स्फटिक या कमलगट्टे की माला से इस मंत्र का जाप करें-
“​ऊं ऐं क्लीं सौ:”


कुंभ राशि—-


1- धन प्राप्ति के लिए दीपावली की रात नारियल के कठोर आवरण में घी डालकर लक्ष्मीजी के समक्ष दीपक जलाएं। यह दीपक रात भर जलने दें।
2- जीवन साथी के साथ नहीं बनती है तो दीपावली के दिन खीर बनाएं। इसका भोग लक्ष्मी को लगाएं और फिर स्वयं भी खाएं। इससे दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी।
3- कुंभ राशि के लोग दीपावली की रात स्फटिक या कमलगट्टे की माला से इस मंत्र का जाप करें-
“​ऊं ह्रीं ऐं क्लीं श्रीं”


मीन राशि—-


1- यदि आपको शत्रु पक्ष से परेशानी हैं तो दीपावली की रात कर्पूर के काजल से शत्रु का नाम लिखकर अपने पैर से मिटा दें। शत्रु आपको परेशान नहीं करेंगे।
2- धन लाभ के लिए दीपावली के दिन किसी लक्ष्मी मंदिर में जाकर कमल के फूल, नारियल अर्पित करें तथा सफेद मिठाई का भोग लगाएं। इससे आपकी धन की समस्या समाप्त हो सकती है।
3- मीन के लोग दीपावली की रात स्फटिक या कमलगट्टे की माला से इस मंत्र का जाप करें-
“ऊं ह्रीं क्लीं सौ:”


लेखन एवं संकलन—-पंडित “विशाल” दयानंद शास्त्री…
(साभार एवं धन्यवाद —दैनिक भास्कर)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here