राशिफल का हमारे भाग्य व भविष्य की घटनाओं पर बहुत अधिक प्रभाव पड़ता है । सूर्य सिद्धांत नामक पुस्तक हमारे नक्षत्र, सितारे इत्यादि देखकर भविष्य में घटित हो सकने वाली घटनाओं का मासिक व वार्षिक आंकलन करती हैं ।
इन्हीं के आधार पर आपको पता चलता हैं कि आने वाला समय या माह आपके लिए शुभ होगा या अशुभ ।
यदि आपको भविष्य में हो सकने वाली घटनाओं का आभास हो जाये तो आप उसके लिए उचित कार्य पहले से ही कर सकते हैं ।
 आज हम आपको आपकी राशि के अनुसार वर्ष ..20 का अक्टूबर महीना/मास कैसे बीतेगा, इसके बारें में जानकारी देंगे।
मेष ( च, चू, चे, ला, ली,  लू, ले, लो, अ )
  • नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर और स्थान परिवर्तन के भी योग हैं.
  • धन, भूषण आदि का लाभ, इृष्ट मित्रों का न्यूनाधिक सहयोग प्राप्त होगा। चिन्ता एवं क्रोध की वृद्धि होगी। सट्टा एवं लाटरी से नुकसान। निजी कर्मपक्ष कमजोर रहेगा। उलझनें बढ़ेंगी।
  • मेष राशि वालों के लिए यह माह पारिवारिक दृष्टि से थोड़ा कलह भरा हो सकता हैं व परिवार में किसी बात पर अनबन हो सकती हैं । 
  • बच्चों के भविष्य के लिए आप कोई कठोर निर्णय ले सकते है जिसका दूरगामी परिणाम देखने को मिलेगा। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों को इस माह नौकरी में नए अवसर मिल सकते हैं जिस कारण आर्थिक क्षेत्र में शुभ संकेत मिलेंगे। महिलाओं का अपने स्वास्थ्य पर ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता हैं।
  •  दूसरों की बात इधर से उधर करना आपका शोभा नही देता और निर्थक दूसरों की आलोचना भी ठीक नही है. मधुर वाणी बोलें.
शुभ रंग : चमकीला  शुभ अंक : .
आपके लिए उपाय –  ज्यादा गरम चीजें न खाएं।
♦ ♦ ♦ ♦ ♦ ♦ ♦ ♦ ♦ ♦ ♦ ♦ ♦ ♦ ♦ ♦ ♦ ♦ ♦ ♦ ♦ ♦

वृषभ  ( ई, उ, ए, ऐ, ओ, व, वा, वो, वे, वौ, वं )

  • किसी नए क्षेत्र में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी. अपने अंदर कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे.  
  • सुख सुविधा की वृद्धि होगी। व्यय की अधिकता रहेगी। विद्यार्थियों के लिए समय उत्तम है। वाहन कष्ट, मित्रों से विरोध होगा। व्यापार मन्दां चलेगा। पत्नी और पुत्र का सुख बराबर प्राप्त होगा। मासान्त में शत्रु बाधाओं का शमन होगा।
  • मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा. आवेश में लिये गये निर्णय से पश्चाताप संभव. 
शुभ रंग : हरा शुभ अंक : 2
आपके लिए उपाय – सोच-समझकर बोलें और किसी भी काम में आलस्य न करें।
♦ ♦ ♦ ♦ ♦ ♦ ♦ ♦ ♦ ♦ ♦ ♦ ♦ ♦ ♦ ♦ ♦ ♦ ♦ ♦ ♦ ♦

मिथुन (क, का,की, कू, के, को, कौ, छ, ह, हा,छा )

  • नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे. 
  • पास-पड़ोस में विवाद सम्भव है। आपके हितों की रक्षा होगी। व्यापार साधारण चलेगा। लाभ की कमी होगी। पति-पत्नी में अनबन एवं द्वेष बढ़ेगा। परीक्षा प्रतियोगिता में परिश्रम से सफलता प्राप्त होगी। मासान्त उत्तम रहेगा।
  • परिजनों के सानिध्य व स्नेह से मन प्रसन्न होगा. आपका महत्वाकांक्षी मन आय के नए साधनों पर केंद्रित रहेगा. नये जिम्मेदारियों के होने से व्यय संभव.
शुभ रंग : मैरुन  शुभ अंक : 7
आपके लिए उपाय –  चंदन का तिलक लगाएं।
♦ ♦ ♦ ♦ ♦ ♦ ♦ ♦ ♦ ♦ ♦ ♦ ♦ ♦ ♦ ♦ ♦ ♦ ♦ ♦ ♦ ♦

कर्क ( हि, हू, हे, हो, डा, डी, डू, ड, डे, डो )

  • आपका अस्थिर मन मूल्यवान समय को व्यर्थ के कार्यों में गंवायेगा. घरेलू कार्यों में व्यस्तता रहेगी. 
  • परिस्थितियों में सुधार, व्यापारिक लाभ, सन्तान पक्ष से शुभ समाचार, जागरूकता, चैतन्यता बढ़ेगी। वाहन, सवारी से दुर्घटना का भय, ऋण की चिन्ता, घर गृहस्थी में खुशी व प्रसन्नता, यशस्वी कार्य करने का अवसर मिलेगा।कर्क राशि वालों को इस माह अपने किसी रिश्तेदार या करीबी से कोई शुभ समाचार मिल सकता हैं जिस कारण घर में खुशियाँ आएगी । अविवाहित लोगों को इस माह शादी के प्रस्ताव आ सकते हैं तो विवाहित लोगों का आपसी मेलझोल बढ़ेगा। छात्रों को इस माह मनचाहे परिणाम मिलेंगे व सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को सफलता हाथ लग सकती हैं। शारीरिक रूप से आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं इसलिये अपना खानपान सही रखे।
  • शिक्षा की दिशा में समुचित परिश्रम करने में असमर्थ मन चिंतित होगा. आय-व्यय में संतुलन बनाकर चलें.
शुभ रंग : गुलाबी  शुभ अंक : 6
आपके लिए उपाय –  .1 बार ऊं नम: शिवाय मंत्र बोलकर शिव जी पर कच्चा दूध और पानी चढ़ाएं।
♦ ♦ ♦ ♦ ♦ ♦ ♦ ♦ ♦ ♦ ♦ ♦ ♦ ♦ ♦ ♦ ♦ ♦ ♦ ♦ ♦ ♦

सिंह (म, मा, मी, मू, मे, मो, मौ, मं, ट, टा, टी, टू ) 

  • मन नये धनागम की युक्तियों पर केंद्रित होगा. कार्यक्षेत्र के किसी सहकर्मी से मतभेद संभव.
  • श्रम साधन कामनाएं पूर्ण होंगी। लेखन, अध्यापन से तरक्को होगी। मानसिक तनाव दूर होगा। संकल्पित मनोरथ पूर्ण होंगे। पारिवारिक उलझनें दूर होंगी। यात्रा सफल व लाभकारी होगी।
  •  भविष्य संबंधी किसी समस्या से चिंतित होंगे. जीवनसाथी का भावनात्मक स्नेह प्राप्त होगा. आलस्य का त्याग करें.
शुभ रंग : चमकीला  शुभ अंक : 9
आपके लिए उपाय – बिल्वपत्र के पेड़ में जल चढ़ाएं।
♦ ♦ ♦ ♦ ♦ ♦ ♦ ♦ ♦ ♦ ♦ ♦ ♦ ♦ ♦ ♦ ♦ ♦ ♦ ♦ ♦ ♦

कन्या ( पा, प, पु, पं, प, पे, पो, पौ, टो )

  • किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी. पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव. 
  • व्यवसाय पक्ष भाग्यानुकूल होगा। बिगड़े हुए कार्य बनेंगे। अकारण लोगों से विरोध होगा। पत्नी को पति पक्ष से कष्ट होगा। संतान की चिन्ता लगी रहेगी। स्वास्थ्य अनुकूल नहीं रहेगा। नौकरी में लाभ होगा।
  • खुलाबाजी में कोई वस्तु न खायें. शिक्षा के दिशा में थोड़ा परिश्रम की आवश्यकता है. 
शुभ रंग : मैरुन  शुभ अंक : 1
आपके लिए उपाय –  तंबाकू या किसी भी तरह का पान मसाला खाने से बचें।
♦ ♦ ♦ ♦ ♦ ♦ ♦ ♦ ♦ ♦ ♦ ♦ ♦ ♦ ♦ ♦ ♦ ♦ ♦ ♦ ♦ ♦

तुला (र, रा, री, रु, रे, रो, रं, ता, त, तू, ते, तो, ती )

 

  • कोई नया लक्ष्य अपनी सार्थता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी. 
  • धन, यश, कीर्ति का विस्तार, शत्रु बाधा, भोजन, शयन की असुविधा, बड़े-बुजुर्गो से वैमनस्यता बढ़ेगी। 
  • तुला राशि वालों के लिए यह माह मंगलमय रहेगा व आपके शत्रु भी आपसे प्रभावित होंगे। आपके रुके हुए काम बन जायेंगे व व्यापार में भी लाभ मिलेगा। मित्रों के साथ आपके रिश्ते और ज्यादा मजबूत होंगे व परिवार में भी सुख शांति का माहौल रहेगा। हालाँकि आपके खर्चों में बढ़ोत्तरी संभव हैं लेकिन माह के अंत में आपको उचित लाभ मिलेगा। लोगों के सामने अपने व्यवहार को विवेकशील बनाये रखे व वाणी को मधुर रखे।
  • लिखा-पढ़ी के कार्यों में सफलता। व्यापार में लाभ। । नौकरी में स्थानान्तरण का योग है।
  • रोजगार क्षेत्र में अनवरत् व्यस्तता से मन खिन्न होगा. नए लक्ष्यों में क्रियाशीलता से प्रगति के आसार बनेंगे. 
शुभ रंग : लाल  शुभ अंक : 1
आपके लिए उपाय –  दिनभर में 2  इलाइची खाएं।
♦ ♦ ♦ ♦ ♦ ♦ ♦ ♦ ♦ ♦ ♦ ♦ ♦ ♦ ♦ ♦ ♦ ♦ ♦ ♦ ♦ ♦

वृश्चिक (न, ना, नी, नु, ने, नो, नै, नं, या, यी, यू, य )

  • सामाजिक मान-सम्मान व वर्चस्व में वृद्धि होगी. 
  • मान-सम्मान की वृद्धि। अकारण धन, पुण्य की हानि, व्यवहार में कलुषित वातावरण का सामना करना होगा। चिन्ता व्यथा से मन दुखी रहेगा। जुआ, सट्टा आदि में हानि होगी।
  • व्यावसायिक क्षेत्र में प्रतिभा निखरेगी. स्थितियों में आकस्मिक सुधार के आसार बन रहे हैं. कल्पनाएं साकार होती नजर आएंगी. घर में प्रसन्न्ता रहेगी.     
शुभ रंग : लाल  शुभ अंक : 7
आपके लिए उपाय – तंबाकू या किसी भी तरह का पान मसाला खाने से बचें।
♦ ♦ ♦ ♦ ♦ ♦ ♦ ♦ ♦ ♦ ♦ ♦ ♦ ♦ ♦ ♦ ♦ ♦ ♦ ♦ ♦ ♦

धनु ( ये, यो, ध, धा, धी, धू, धे, फ, भा, भी, भू, भे )

  • योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा. मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा. 
  • राजकीय एवं न्यायालय कार्यों में आंशिक सफलता मिलेगी। विपरीत परिस्थितियों से बचें। स्थान, पद और अधिकारियों में परिवर्तन सम्भव है।
  • धनु राशि वालों के लिए इस माह मंगल थोड़ा भारी हैं । आप किसी भी प्रकार की यात्रा करने से बचे व अपने स्वास्थ्य का उचित ध्यान रखे। परिवार में कोई नयी खुशी आने का संकेत हैं जिस कारण घर में उल्लास का माहौल रहेगा। जॉब कर रहे लोगों को इस माह थोड़ा कम काम होगा व वे अपना समय अन्य कार्यों में दे पाएंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से माह के तीसरे सप्ताह में आपके बीमार होने की संभावना हैं इसलिये अपने खानपान को सही रखे।
  • कुछ नई योजनाओं हेतु मन उत्साहित होगा. अपने अंदर कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे.  
शुभ रंग : सफ़ेद  शुभ अंक : 9
आपके लिए उपाय –  किसी मंदिर या अपने घर के पूजा स्थान की सफाई करें।
♦ ♦ ♦ ♦ ♦ ♦ ♦ ♦ ♦ ♦ ♦ ♦ ♦ ♦ ♦ ♦ ♦ ♦ ♦ ♦ ♦ ♦

मकर ( भो, ज, जा, जी, जे, जो, जै, जं, ख, खी, खू, खो, ग, गा,गी )

  • पूर्वाग्रहवश मन में सगे-संबंधियों के प्रति नकारात्मकता न पालें. आवेश में लिये गये निर्णय से हानि संभव. 
  • यश प्राप्त होगा। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। मौसमी पीड़ा, दौड़-धूप की अधिकता रहेगी। माता-पिता का उत्तम सुख रहेगा। स्थानान्तरण का योग। मेहनत से सभी कार्य पूर्ण होंगे।
  • कोई नई योजना उत्साहित करेगी. भौतिक जगत की चकाचौंध से प्रभावित होंगे. आलस्य त्यागें.
शुभ रंग : बैंगनी  शुभ अंक : 1
आपके लिए उपाय –  गुनगुने पानी से गरारे करें।
♦ ♦ ♦ ♦ ♦ ♦ ♦ ♦ ♦ ♦ ♦ ♦ ♦ ♦ ♦ ♦ ♦ ♦ ♦ ♦ ♦ ♦

कुम्भ ( गु, गे, गो, स, सा, सी, सु, से, सं, सो, सौ, द, दा )

  • बुद्धिमत्ता द्वारा हर स्थिति में स्वयं को पारंगत साबित करेंगे. भौतिकता की लोलुपतावश दूसरों के चढ़ाने में आकर अपनी आर्थिक क्षति कर सकते हैं।
  • कुंभ राशि वालों को कोई दुखद समाचार मिल सकता हैं जिस कारण उनका यह माह पीड़ा में बीत सकता हैं। परिवार में आपसी कलह होने की भी संभावना हैं लेकिन धैर्य रखने से मामले सुलझ सकते हैं। बच्चों का इस समय विशेष ध्यान रखे व खानपान को संतुलित बनाये रखे। इस महीने यात्रा करने के संयोग भी बन सकते है। अविवाहित लोगों को इस माह शादी के प्रस्ताव आ सकते है। कोई नया वाहन खरीदने का विचार भी आप कर सकते हैं।
  • साहस की वृद्धि, दौड़ धूप की अधिकता, गुप्त शत्रु भय और भाइयों से द्वेष का योग है। शेयर बाजार में लगी पूंजी लाभ देगी। बाद-विवाद में कामयाबी की आशा बनेगी। मामा पक्ष को कष्ट होगा । दाम्पत्य जीवन सुखी होगा !
  • जीवन साथी से वैचारिक मतभेद की आशंका है. 
शुभ रंग : मैरुन    शुभ अंक : 4
आपके लिए उपाय – बड़ के पत्ते पर काजल लगा कर पानी में बहा दें।
♦ ♦ ♦ ♦ ♦ ♦ ♦ ♦ ♦ ♦ ♦ ♦ ♦ ♦ ♦ ♦ ♦ ♦ ♦ ♦ ♦ ♦

मीन ( दि, दू, झं, थ, था, दे, दो, चा, ची )

  • मन पर नियंत्रण रखें और कर्तव्यनिष्ठ बनें. मन ढ़ेर सारे पूर्वाग्रहों से प्रभावित रहेगा. 
  • पारिवारिक उत्तरदायित्व की वृद्धि होगी। लाटरी में हानि का योग है। सोने चाँदी के सट्टे एवं शेयर व स्वल्प लाभ का योग बना है। व्यापार वृद्धि, शत्रुओं पर विजय, आरोग्य वृद्धि का योग बना है।
  • किसी नये संबंध की ओर मन आकषिर्त होगा. संयमी व धैर्यवान बनें. जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद संभव. 
शुभ रंग : लाल  शुभ अंक : 1
आपके लिए उपाय –  किसी भी साधु या संत को मिठाई देकर प्रणाम करें।
♦ ♦ ♦ ♦ ♦ ♦ ♦ ♦ ♦ ♦ ♦ ♦ ♦ ♦ ♦ ♦ ♦ ♦ ♦ ♦ ♦ ♦

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here