सितंबर ..20 का महीना ज्योतिषीय दृष्टि से वर्ष 2020 का सबसे महत्त्वपूर्ण महीना साबित होने वाला है। सितंबर में जहां देव गुरु बृहस्पति व शनि लंबे अरसे से वक्री रहने के बाद अब मार्गी होने जा रहे हैं, वहीं पांच ग्रह सूर्य, बुध, शुक्र, राहु व केतु भी राशि परिवर्तन करने वाले हैं। ग्रहों की बड़े लेवल पर होने वाली इस हलचल के बड़े दूरगामी असर होंगे। सितंबर में ग्रहों की हलचल की शुरुआत शुक्र ग्रह से होगी, जो एक सितंबर को 2:02 बजे चंद्रमा की कर्क राशि में प्रवेश करेंगे और फिर 28 सितंबर को वह सूर्य की सिंह राशि में चले जाएंगे।
बुध ग्रह दो सितंबर को .2:0. बजे पहले अपनी उच्च कन्या राशि में प्रवेश करेंगे और फिर 22 सितंबर को 4:55 बजे शुक्र की तुला राशि में चले जाएंगे। मंगल ग्रह 10 सितंबर को 3:50 बजे अपनी की मेष राशि में वक्री होकर गोचर करने लगेंगे। 13 सितंबर को देव गुरु बृहस्पति 6:12 बजे धनु राशि में और 29 सितंबर को न्याय के देवता शनि 10:30 पर अपनी ही मकर राशि में मार्गी हो जाएंगे।
सूर्य 16 सितंबर को सायं 7:10 बजे अपनी राशि छोड़कर कन्या राशि में प्रवेश कर जाएंगे।
फिर राहू ग्रह 23 सितंबर को सुबह 5:28 मिथुन राशि से वृष राशि में गोचर करेगा।
इसी प्रकार, केतु का गोचर 23 सितंबर को ही सुबह 7:38 बजे धनु राशि से वृश्चिक राशि में होगा। यहां 12 अप्रैल 2022 सुबह 8:44 बजे तक रहेगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here