आपका व्यक्तित्व बताएगा / खोलेगा राज की आप कोनसा फल खाना पसंद करते हैं ???


हमारा भारतीय वेदिक ज्योतिष शास्त्र कहता है कि हमारे जीवन पर ग्रहों का सीधा प्रभाव होता है। ग्रहों के हिसाब से ही व्यक्तित्व, पसंद, नजरिया कायम होता है।


प्रिय पाठकों / मित्रों,  आपको भी किसी के व्यक्तित्व को जानना है तो आज पंडित दयानन्द शास्त्री जी से जानिए कि वो जातक कौन सा फल खाना पसंद करता है।


****सेब —- सेब पसंद करने वाले जातक सूर्य से प्रभावित होते हैं इसलिए उन्हें जितनी जल्दी गुस्सा आता है उतनी ही जल्दी शांत भी हो जाता है। यह जिनसे प्यार करते हैं उनके लिए कुछ भी करने को तत्पर रहते हैं। उनके इसी गुण की बदौलत वह अपने दांपत्य जीवन की डोर को सहेज कर रखते हैं और सुखद जीवन व्यतित करते हैं।


**** आम —-आम पसंद करने वाले जातक खुशदिल होते हैं और इनमें नेतृत्व की योग्यता भरपूर होती है। यह अपनी पहचान खुद बनाना पसंद करते हैं। हर कदम सोच समझकर उठाते हैं और जल्दी किसी की बातों में नहीं आते हैं। अपने इस गुण के कारण ये जल्दी धोखा नहीं खाते हैं। इनका हृदय उदार होता। जरूरतमंदों की सहायता के लिए ये सदैव तैयार रहते हैं। व्यवसायिक जीवन में यह जितने कड़क होते हैं पारिवारिक जीवन में उतने ही नरम रहते हैं।


**** केला—- केला पसंद करने वाले जातक नरम दिल होते हैं। यह स्वभाव से भावुक और धार्मिक प्रवृति के होते हैं। अपने इस स्वभाव के कारण यह अक्सर धोखा खाते हैं। कठिन परिस्थितियां आने पर यह जल्दी आत्मविश्वास खो देते हैं और घबरा जाते हैं। जिससे इनकी मुश्किलें और बढ़ जाती हैं।


****अंगूर —- अंगूर पसंद करने वाले जातक स्वभाव से गर्म मिजाज होते हैं। कोई बात पसंद नहीं आने पर इन्हें जल्दी गुस्सा आ जाता है लेकिन इनका गुस्सा अधिक समय तक नहीं रहता है। यह काफी जोशीले और उत्साही होते हैं। जीवन के हर पल को उत्साह के साथ जीना पसंद करते हैं।


****नारियल — नारियल पसंद करने वाले जातक दिल से ज्यादा दिमाग को अहमियत देते हैं। आपके मिलनसार स्वभाव के कारण आपकी दोस्ती का दायरा काफी बड़ा होता है। आप बहुत ही महत्वाकांक्षी होते हैं और हमेशा ऊंचाई पर पहुंचने की कोशिश करते हैं। प्यार के मामले में ये दिल से ज्यादा दिमाग को अहमियत देते हैं।


संतरा— संतरा पसंद करने वाले जातक दोस्ती ईमानदारी से निभाते हैं। कोई भी काम यह धैर्य और समझदारी से करते हैं। जल्दबाजी में कोई काम करके अपना नुकसान कर लेना आपका स्वभाव नहीं होता है। यह काफी धैर्यवान और मेहनती होते हैं। अपनी इच्छाओं को पूरा करने के लिए निरंतर प्रयास करते रहना आपकी फितरत होती है।


**** पपीता—- पपीता पसंद करने वाले जातको को रोमांच पसंद आता है। वह बहुत ही उदार और निडर स्वभाव के होते हैं। इन पर बुध का प्रभाव अधिक रहता है। इनमें तार्किक शक्ति भरपूर होती है। इनके इस गुण के कारण विपरीत लिंग के व्यक्ति इनकी ओर आकर्षित होते हैं।


**** अमरूद —-अमरूद पसंद करने वाले जातक भाग्य के धनी होते हैं। अमरूद पसंद करने वाले लोग बुद्घिमान होते हैं और पढ़ने-लिखने में इनकी रूचि होती है। ईश्वर के प्रति श्रद्घावान होते हैं लेकिन किसी भी मान्यता को तर्क की कसौटी पर परखने के बाद उन पर विश्वास करते हैं। ये लोग रंगीन मिजाज और खाने-पीने के शौकीन होते हैं।


इस प्रकार आप लोग किसी भी व्यक्ति द्वारा फल खाये जाने की आदत से उसका स्वभाव ज्ञात कर सकते हैं।।


शुभम् भवतु।। कल्याण हो।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here