मासिक राशिफल-अक्टूबर-…4 —


==पंडित “विशाल” दयानंद शास्त्री, मोब.–.   एवं 09669290067 




मेष रााशि – अक्टूबर-2014 —-


अष्टम चंद्रमा कष्टों में वृद्धि का कारक होगा, किंतु स्वयं के प्रयास से मुसीबतों पर विजय प्राप्त कर सकते हैं। आर्थिक मामलों में कमजोरी के बावजूद धन की आवक को पूर्ण करने में समर्थ होंगे। विवादित मामलों को टालने का प्रयास करें। दिनांक 5 अक्टूबर-2014 के बाद से तनाव में कुछ राहत मिलेगी एवं स्थितियों में सुधार संभव है। अधिकारियों से भी संभल कर व्यवहार करना उचित होगा। उत्सवों में शामिल होने का मौका मिलेगा एवं सभी प्रकार की सुविधाओं का उपभोग करने का अवसर प्राप्त होगा। व्यापार की वृद्ध होगी एवं नौकरी में प्रमोशन के मौके प्राप्त होंगे। पिता से संबंधों में सुधार होगा। मनचाहे कार्यों को करने का अवसर प्राप्त होगा। संतान से सुख मिलेगा। तीर्थ यात्रा पर जाने का योग है। यह समय भी उत्साह बढ़ाने वाला एवं सकारात्मक रहेगा। अधीनस्थों से कार्य निकालने में सफल होंगे एवं अटके कार्य भी आसानी से पूरे करने में समर्थ होंगे। 


वृषभ राशि- अक्टूबर-2014 — 


अत्यधिक कार्य करने से थकावट एवं परेशानी हो सकती है। नौकरी में मनचाहा कार्य एवं प्रमोशन नहीं मिलने से खीझ होगी एवं प्रयत्नों से भी फल प्राप्त नहीं होगा। निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने में कठिनाई होगी। वैवाहिक जीवन में कठिनाई उत्पन्न हो सकती है। विचारों में भिन्नता के कारण तनाव बना रहेगा। बच्चों को भ्रमण पर जे जाने का मौका मिलेगा। कार्यस्थल पर मतभिन्नता बनी रहेगी। अधिकारियों से विचार नही मिलेंगे।  मानहानि से बचने के लिए किसी के मामलों में हस्तक्षेप नही करें एवं विवादों से दूर रहने का प्रयास करें। परिवार में कोई मांगलिक उत्सव हो सकता है। मित्रों से मुलाकात होगी एवं नए दोस्तों बनेंगे, जिनसे लाभ मिलेगा।


मिथुन राशि- सितंबर -अक्टूबर-2014 — 


कार्यों में बाधाएं आने के साथ ही चिंताओं में वृद्धि होगी। वाहन प्रयोग में सावधानी रखना उचित होगा। शेष दिनों में परिस्थितियों में सुधार होगा, किंतु जोखिम लेना ठीक नहीं होगा। निवेश से बचें एवं अपरिचित पर भरोसा नहीं करें। अधिकारी परेशानी खड़ी कर सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। सर्दी एवं आंखों के रोग होने की संभावना है। भाग्य एवं पुरुषार्थ से सुविधाएं पाने में सफल होंगे। पराक्रम श्रेष्ठ रहेगा एवं भाई-बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। इस माह आपको मान सम्मान भी मिलेगा । तथा कही यात्रा का योग भी बनेगा । 


कर्क राशि-अक्टूबर-2014 —- 


आत्मविश्वास बना रहेगा एवं बिगड़ते मामलों को स्वयं के दम पर संभालने की क्षमता विकसित होगी। उपेक्षा एवं विरोध करने वालों मे भी आपका वर्चस्व बनेगा। अत्याधुनिक साधनों को अपनाने की प्रबल इच्छा होगी एवं उसको जुटाने के प्रयास भी सफल होंगे। निवेश से लाभ एवं नौकरी में धन लाभ के आसार हैं। उन्नति का समय है। सुदृढ़ता रहेगी एवं प्रयासों में सफलता मिलेगी। साथियों का सहयोग प्राप्त होगा। घुटने में तकलीफ हो सकती है एवं आलस्य बना रहेगा। आत्मनिर्भरता रहेगी । घर परिवार में नये मेहमान का आगमन होगा । तथा घर परिवार में किसी विवाह के योग्य कन्या अथवा वर की वार्ता चलेगी । 




सिंह राशि- अक्टूबर-2014 — 


यह समय सभी प्रकार से अनुकूल रहेगा। हर वह कार्य कर सकेंगे जो करना चाहते हैं। आर्थिक रूप से भी यह समय अच्छा होगा, शेष में संघर्ष करना पड़ सकता है। कार्य के प्रति अनिच्छा का भाव रहेगा एवं अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। चर्चित लोगों से मुलाकात होगी एवं उनसे प्रभावित होंगे। नौकरी एवं विदेश जाने की इच्छा वालों को अपेक्षित परिणाम मिलेंगे। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा एवं स्वयं के लिए समय निकालना उचित होगा। चंद्रमा सुख-सुविधाओं में कमी करेगा,तथा मानसिक स्थिति खराब रहेगी परन्तु घबराये नही भगवान शिव की आराधना करे समय अनुकूल जायेगा । 


कन्या राशि—अक्टूबर-2014 —


निवेशादि से बचें एवं नए कार्यों को टालने का प्रयास करें। नौकरी में बदलाव का विचार त्याग दें एवं संभलकर रहें। लेन-देन संबंधी छोटी से छोटी बात को भी नजरंदाज नहीं करें। सभी कार्य समय पर करें।  यह समय सफलता दिलाने वाला हो सकता है। चंद्रमा भी लाभ के योग निर्मित कर रहा है।  अगस्त के मध्य में कुछ तनाव हो सकता है, किंतु उसके उपरांत सब कुछ पक्ष में होने की संभावना है। को बड़ा लाभ हो सकता है।  कारोबार की गति तीव्र होगी एवं नौकरी में वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। 




तुला राशि- अक्टूबर-2014 —


आत्मनिर्भर बनें एवं दूसरों पर भरोसा करना छोड़ दें तो ज्यादा लाभ होगा। शारीरिक एवं मानसिक थकान रहेगी। त्वचा संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। वैवाहिक समस्याओं का अंत होगा । बेहतरीन अवसर प्राप्त करेंगे। समयनुसार सभी कार्यों को ठीक ढंग से करने में सफल होंगे। 14 से 16 अक्टूबर-2014 के मध्य में कुछ परेशानी हो सकती है। हतोत्साहित होने के बजाय विश्वास के साथ आगे बढ़ें। समय आर्थिक एवं शारीरिक रूप से सुदृढ़ता प्रदान करने वाला है। अनियमितताओं से बचें एवं कर्मचारियों को भी नियंत्रण में रखें। कार्यस्थल पर अव्यवस्था फैल सकती है। मेहनत एवं निष्ठा से व्यवधानों को दूर करने में सफल होंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। संतान की स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं परेशान करेंगी। घर से बाहर खेलने पर बच्चों का ध्यान रखें।


वृश्चिकराशि- अक्टूबर-2014 —


नौकरी एवं व्यवसाय में सुधार आएगा। लाभ होगा। कारोबार के सिलसिले में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। परिवार में किसी बात पर बहस हो सकती है। निर्णयों में सटीकता नहीं रहेगी। विवादित संबंधों में सुधार होगा एवं कठोर परिस्थितियों से सामना हो सकता है। अपने व्यवहार से आप सभी को अपने वश में कर लेंगे। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। करुणावश किसी पर दया न करें। अनुभवी लोगों के साथ ही कार्य करें। कार्य क्षमता का विकास होगा। कारोबर को देखकर करे क्योकि आपकी वर्तमान में शनि की महादशा चल रही है व्यापार में उधार न करे तथा अपने दुश्मनों से सावधान रहना जरूरी है पीपल की पूजा करेगे तो समय अनुकूल जायेगा । 




धनु राशि– अक्टूबर-2014 —


विदेश जाने वालों को सफलता मिलेगी। कोई बड़ी सफलता के मिलने का योग है। नए कार्यों की शुरुआत एवं व्यापारिक सफलताएं मिलेंगी। आय के कई नए स्रोत बनेंगे। बेरोजगारों को रोजगार की प्राप्ति होगी। समय अच्छा बीतेगा। कोई बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में सामंजस्य रहेगा। आरंभ में थोड़ी परेशानी हो सकती है। 15 अक्टूबर-2014  के बाद से व्यापार-व्यवसाय में स्थिति में सुधार होगा। कार्य करने की शैली में बदलाव होगा। विशेष परिचित से मुलाकात होगी। असहायों का साथ देना पड़ सकता है । घर परिवार में नये मेहमानों का आगमन होगा । किसी नये व्यापार की शुरूआत होगी । तथा किसी नये व्यक्ति से मुलाकात भी हो सकती है । 


मकर राशि-अक्टूबर-2014 —


कारोबारी साझेदारों से मिलकर चलें तो बेहतर होगा। निवेश के पूर्व सलाह अवश्य करें एवं जोखिमपूर्ण निवेश का त्याग करें। क्रोध के कारण अपमान हो सकता है। नई नौकरी की तलाश निराशापूर्ण परिणाम प्रदान करेगी। व्यय की अधिकता होगी एवं पराक्रम के अनुसार परिणाम प्राप्त नहीं होने से निराशा हो सकती है। प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात होगी। सुख-सुविधाओं के साधनों में व्यय हो सकता है। जीवन में मधुरता की वृद्धि होगी। पेट संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। मनचाहे कार्य पूर्ण होंगे। विद्यार्थियों के लिए यह समय अनुकूल है। अपेक्षाएं पूर्ण होंगी। मनोरंजन में समय व्यतीत होगा एवं कारोबारी यात्रा लाभकारी होगी। अनपेक्षित अतिथियों का आगमन हो सकता है।


कुम्भ राशि- अक्टूबर-2014 — 


कार्यशैली का विकास होगा। आमदनी बढ़ेगी एवं अफसरों का सहयोग प्राप्त होगा। अप्रत्याशित सफलता मिलने का समय है। परिवार सहयोग करेगा एवं संतान को मनचाही वस्तु प्रदान करने में सफल होंगे। विलासिता पर ध्यान जा सकता है। इससे कई कार्यों के बिगड़ने की संभावना बन सकती है। सावधान रहें एवं अपने कार्यों पर ध्यान दें। राज की बातें खुल जाने से परिवार में विवाद की स्थिति बन सकती है। समाज कल्याण के कार्यों को करने का अवसर प्राप्त होगा।  पद में वृद्धि होगी एवं ऐसा सहयोग मिलेगा जो कल्पनातीत हो। अपने से छोटे के प्रति आपका व्यवहार निर्मम हो सकता है। इसलिए सचेत रहने की आवश्यकता है। ऐसा न करें। प्रभावशाली व्यक्तियों से काम निकालने में सफल होंगे। यदि किसी को धन दिया तो वापस आने में मुश्किल होगी।




मीन राशि-अक्टूबर-2014 —


कार्य ज्यादा एवं लाभ कम रहेगा, किंतु बहुत दिनों बाद किसी कार्य के सपंन्न होने की या शुरू होने की प्रक्रिया होगी। संतान के रवैये से निराशा हो सकती है। अधिकारियों का सहयोग रहेगा। योजनाएं सफल होने से लक्ष्य प्राप्ति करने में सफल होंगे। विदेश से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। 11 से 20 अक्टूबर-2014 कारोबार का विस्तार करने में सफल होंगे। नौकरी में पद बढ़ने के साथ स्थान परिवर्तन का योग है। धन-सपंदा का लाभ मिलेगा। व्यवसाय में आने वाले व्यवधानों को दूर करने में सफल होंगे। 18 एवं 19 अक्टूबर-2014 को अधीनस्थ वर्ग आपके रवैये से नाराज हो सकता है। लेन-देन में सावधानी रखें एवं जोखिम लेने से बचें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here