इस राखी /रक्षाबंधन पर अपनी प्यारी बहन की जन्मकुंडली के दोष इन उपहारों से दूर करें-
===========================================
जेसा की सभी जानते हें की रक्षा बंधन भाई-बहन के प्यार व स्नेह का प्रतीक है। परंपरा अनुसार इस अवसर पर भाई अपनी बहनों की पसंद के अनुसार उन्हें उपहार देते हैं वहीं बहनें भी अपने छोटे भाइयों को उपहार देकर उसके लिए मंगल कामना करती हैं। 
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि रक्षा बंधन पर दिए जाने वाले उपहार राशि के अनुसार दिए जाएं तो वे और भी शुभ फल प्रदान करते हैं। 
आइये जाने की रक्षा बंधन के इस पवित्र अवसर पर भाई अपनी बहनों को तथा बहनें अपने भाइयों को राशि के अनुसार क्या उपहार दे सकती हैं इसकी जानकारी इस प्रकार है-
मेष- इस राशि वालों पर मंगल ग्रह का विशेष प्रभाव रहता है। इसलिए भाई मेष राशि वाली अपनी बहनों को जिंक धातु की बनी वस्तुएं जैसे शोपीस आदि गिफ्ट के रूप में दे सकते हैं। लाल रंग की वस्तुएं, लाल रंग के वस्त्र, इलेक्ट्रॉनिक वस्तुएं भी दी जा सकती हैं।
बहनें भी मेष राशि के भाइयों को यह सभी वस्तुएं उपहार में दे सकती हैं।
वृषभ- जिन भाइयों की बहनों की राशि वृषभ है वे अपनी बहनों को परफ्यूम, कैसेट, सी.डी., रेशमी वस्त्र या संगमरमर की कोई भी मूर्ति दे सकते हैं। क्योंकि इन लोगों पर शुक्रग्रह का प्रभाव रहता है।
जिन बहनों के भाइयों की राशि वृषभ है वे भी अपने भाइयों को यह सभी वस्तुएं उपहार में दे सकती हैं।
मिथुन- इस राशि का स्वामी बुध है। इसलिए इस राशि वालों को सुन्दर पेन सेट, खेलकूद का सामान, हरे रंग की कोई भी वस्तु जैसे सिनेरी या फोटों जिसमें हरियाली दिखाई गई हो। इनमें से कुछ भी दे सकते हैं।
यह उपहार बहनें अपने भाइयों को तथा भाई अपनी बहनों को दे सकते हैं।
कर्क- इन लोगों पर चन्द्रमा का विशेष प्रभाव रहता है इसलिए इस राशि की बहनों को चांदी की बनी वस्तुएं, मोतियों का हार, सफेद वस्तुएं, वाहन, सीप के बने उपहार, आइसक्रीम, चॉकलेट्स, और पानी से संबंधित वस्तुएं उपहार में दे सकते हैं।
कर्क राशि के भाइयों को भी बहनें यह वस्तुएं उपहार में दे सकती हैं।
सिंह- अगर आपकी बहन की राशि सिंह है तो आप अपनी बहन को सोने की चेन या आभूषण, माणिक, ताम्बे की कोई वस्तु, कोई बड़ा शोपीस, एंटीक वस्तु, लकड़ी के शो पीस या सुनहरे रंग की वस्तु दे सकते हैं।
सिंह राशि के भाइयों को भी बहनें यह वस्तुएं उपहार में दे सकती हैं।
कन्या- इस राशि का स्वामी बुध है इसलिए इस राशि की बहनों को कांसे से बनी मूर्तियां, हरे वस्त्र, पन्ने की अंगूठी, गणेशजी की मूर्ति या फोटो, उपन्यास (नॉवेल), पुस्तक या लेखनी उपहार में देनी चाहिए।
इस राशि वाले भाइयों को भी यह वस्तुएं उपहार में देना शुभ रहेगा।
तुला- इस राशि के लोग शुक्र ग्रह से प्रभावित होते हैं इसलिए इस राशि की बहनों को वस्त्र, आभुषण, कार, परफ्यूम, आदि उपहार में दे सकते हैं।
यदि आपके भाई की राशि तुला है तो भी यह वस्तुएं उसे उपहार में दे सकती हैं।
वृश्चिक- इस राशि के लोग मंगल से प्रभावित होते हैं। इस राशि के बहनों को लाल रंग की मिठाई, मूंगे से बने आभूषण, अंगूठी व ताम्बे की वस्तुएं उपहार में दी जा सकती है।
इस राशि के भाइयों के लिए यह वस्तुएं शुभ रहेंगी।
धनु- इस राशि के लोग बृहस्पति से प्रभावित होते हैं। इस राशि वाली बहनों के लिए राजसी चिह्न, पुस्तकें, सोने की चेन या आभूषण, साहित्य अथवा वस्त्र आदि देना शुभ रहेगा।
इस राशि के भाइयों के लिए यह वस्तुएं शुभ रहेंगी।
मकर- इस राशि के लोग शनि से अत्यधिक प्रभावित होते हैं। मकर राशि की बहनों को आप मोबाइल, लेपटॉप, आईपॉड, बाइक, कार आदि उपहार में दे सकते हैं।
मकर राशि के भाइयों के लिए यह वस्तुएं पसंद आएंगी।
कुंभ- इस राशि का स्वामी शनि है। इस राशि की बहनों को सेंडिल, ब्रेसलेट, पत्थर के बने शोपीस या नीलम के आभूषण, अंगूठी आदि उपहार में दे सकते हैं।
इस राशि के भाइयों के लिए यह वस्तुएं शुभ रहेंगी।
मीन- इस राशि का स्वामी गुरु है। इस राशि की बहनों के लिए सोने के आभूषण, पीली मिठाई, पीले वस्त्र, कम्प्यूटर, फिश एक्वेरियम आदि उपहार में दे सकते हैं।
इस राशि के भाइयों को भी यह वस्तुएं उपहार में पसंद आएंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here