क्या कहती के “”मलाइका अरोरा खान”” की जन्म कुंडली :—

श्री मति मलाइका अरोरा खान का जन्म .. अक्टूबर .973 में मुंबई में हुआ। मलाइका के जन्म के समय उत्तराफाल्गुनी नक्ष‍त्र चल रहा था जो कि आपको आर्थिक संपन्न कराता है। 
साथ ही आपका जो स्वभाव है वो भी इस नक्षत्र का ही असर है। जन्म के समय सूर्य की राशि मलाइका को घमंडी स्वभाव का बनाती है, अत: ध्यान देना चाहिए। 
कुंडली में सूर्य की स्थिति भाग्य में वृद्धि करत‍ी है। आपके जन्म के समय चंद्र सिंह राशि पर परिभ्रमण कर रहा था, जो कि सूर्य की राशि है। वह आपको मानी, सुखी एवं अपने विवेक से निर्णय वाला बनाता है। परंतु कुंडली में चंद्र की स्थिति नीरस एवं शुष्क बना सकती है। 
आपकी पत्रिका में मंगल स्वराशि पर विराजमान होने से भ्रमणशील स्वभाव प्रदान करता है। कुंडली में बैठा बुध पराक्रमी एवं सर्वसुख प्रदान करता है। कुंडली में गुरु जिस भाव में बैठा है वह भी भाग्यशाली बनाता है। ऐसे व्यक्ति को उन्नति में अड़चने तो आती है, परंतु गुरु के प्रभाव से मार्ग खुलता चला जाता है। 
शुक्र आपके जन्म के समय मंगल की राशि पर परिभ्रमण कर रहा था, जो कि अपने वालों से विरोध करा सकता है। 

पत्रिका में शनि जिस राशि पर विराजमान है, वह शनै: शनै अच्छी स्थिति पर पहुंचाएगा एवं अपने क्षेत्र में उच्च स्थान दिलाएगा। राहु एवं केतु मिश्रित फल प्रदान करते है। पारिवारिक कष्ट भी दे सकते है। 

आपका जन्म सूर्य की महादशा में हुआ है जिसका भोग्यकाल 5 वर्ष 4 माह 5 दिन रहा। वर्तमान में राहु की महादशा चल रही है जो कि 2.14 तक रहेगी। राहु क‍ी महादशा में चंद्र की अंतर्दशा 10-8-2011 से 10-2-2013 तक रहेगी। उसके बाद मंगल की अंतर्दशा 28-2-2014 तक रहेगी। सूर्य की महादशा के बाद गुरु की महादशा प्रारंभ हो जाएगी, जो 28-2-2014 से 28-2-2030 तक रहेगी। 
आपके लिए नवंबर माह मध्यम रहेगा। दिसंबर का समय श्रेष्ठ रहेगा। आगामी 3 माह नए कार्य व उन्नति के रहेंगे। अप्रैल सामान्य रहेगा। मई में कुछ तकलीफ आ सकती है। जून-जुलाई श्रे‍ष्ठ रहेगा। अगस्त सितंबर मध्यम रहेगा। 
आपको माणिक धारण करना लाभदायक रहेगा तथा गुरुवार को अधिक से अधिक महत्व देना चाहिए। इस दिन सारे काम सफल होंगे। सफेद व हरे वस्त्र धारण करना आपके लिए शुभ रहेगा। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here