लव में चाहिए सक्सेस तो करें यह उपाय—-


युवावस्था में प्रवेश करते ही युवक-युवतियों में परस्पर आकर्षण स्वभाविक है। कभी-कभी यह आकर्षण प्रेम में बदल जाता है। प्रेम, मनुष्य को भगवान की सबसे बड़ी देन है। यदि प्रेम मर्यादा के भीतर रहकर किया जाए तो इसमें कोई दोष नहीं है। नि:स्वार्थ प्रेम ही सच्चा प्रेम होता है। यदि आप भी किसी से सच्चा प्रेम करते हैं और अपने प्रेम में सफलता चाहते हैं तो यह उपाय करें-

उपाय—-

. – प्रेमी युगल को शनिवार और अमावस्या के दिन नहीं मिलना चाहिए। इन दिनों में मिलने से एक-दूसरे के प्रति आकर्षण कम होता है तथा प्रेम में सफलता मिलने में संदेह रहता है।

. – प्रेमी युगल को यह प्रयास करना चाहिए कि शुक्रवार और पूर्णिमा के दिन अवश्य मिलें। जिस शुक्रवार को पूर्णिमा हो वह दिन अत्यंत शुभ रहता है इस दिन मिलने से प्रेम व आकर्षण बढ़ता है।

. – कन्या अपने हाथों में हरी चूडिय़ां पहनें तथा प्रत्येक शुक्रवार को सफेद वस्त्र पहनें। 

4 – लड़के को अपने पन्ना (एमरल्ड) की अंगूठी धारण करना चाहिए।

5 – लड़के को प्रतिदिन नीचे लिखे मंत्र का विधिविधान से जप करना चाहिए-

    पत्नीं मनोरमां देहि  मनोवृत्तानुसारिणीम्।

    तारिणीं दुर्गसंसारसागरस्य कुलोद्भवाम।।

6 – लड़की को भी प्रतिदिन नीचे लिखे मंत्र का विधिविधान से जप करना चाहिए-

    ओम् कात्यायानी महाभागे महायोगिन्यधीश्वरीं।

    नन्द गोप सुतं देवि पतिं में कुरुते नम:।।
तंत्र शास्त्र के अंतर्गत अनेक समस्याओं का समाधान निहित है। यह तंत्र उपाय जल्दी ही शुभ परिणाम देते हैं। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here