आज का पंचांग ओर राशिफल–(.. जून .011, बुधवार) विक्रम संवत 2068—-


ज्येष्ठ 11, शक संवत 19.3। ज्येष्ठ कृष्ण अमावस्या, विक्रम 2068। 
सौर ज्येष्ठ मास की 18 प्रविष्टे। जमादि-उल-उस्सानी 28, हिजरी 1432, इसके अनुसार तारीख 1 जून 2011 ईस्वी। दिन बुधवार। उत्तरायण। ग्रीष्म ऋतु। 
राहु काल दोपहर 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक। अमावस्या तिथि अर्द्धरात्रि 2 बजकर 32 मिनट तक, इसके बाद प्रतिपदा तिथि शुरू। 
कृतिका नक्षत्र दोपहर 1 बजकर 9 मिनट तक, इसके बाद रोहिणी नक्षत्र की शुरुआत। 
सुकर्मा योग दोपहर 1 बजकर 19 मिनट तक, इसके बाद धृति योग शुरू। 
चतुष्पादकरण दोपहर 2 बजकर 8 मिनट तक, इसके बाद नागकरण शुरू।
 चंद्रमा दिनरात वृष राशि में संचार करेगा। 
आज ही वट सावित्री अमावस्या।
 देव और पितृ कार्य की अमावस्या। 
शनि जयंती।
खंड ग्रास सूर्य ग्रहण –01 जून,2011 अमावस्या(बुधवार )—को खंड ग्रास सूर्यग्रहण होने जा रहा हे…ज्येष्ठ मास की कृष्ण पक्षीय 30 को मध्यरात्रि (01 एवं 02 जून,2011 की मध्य रात्रि को ) 24 :55 से 28 : 36 तक (भारतीय समयनुसार ) जापान, कनाडा, अलास्का, उत्तरी अमेरिका, आइस्लेंड, पूर्वी एशिया में दिखाई देखा ..यह ग्रहण भारत में अद्रश्य रहेगा..
========================================================================

01 जून 2011, बुधवार ——दैनिक राशिफल—-
राशि फलादेश —मेष—–
बाहरी नए संबंध बनेंगे। नौकरी में उत्साह रहेगा। कानूनी मामलों में समय का ध्यान रखें। घर-परिवार में सौहार्दपूर्ण माहौल रहेगा।
राशि फलादेश —वृष—
पुराने अनुभवों का लाभ मिलेगा। पारिवारिक दृष्टि से दिन मध्यम रहेगा। नए काम बनने की संभावना है। खर्च बढ़ने से आर्थिक तंगी हो सकती है।
राशि फलादेश— मिथुन—-
सत्कार्यों में मन लगेगा। आपके विरोधी काम बिगाड़ने की चेष्टा करेंगे। मान-प्रतिष्ठा में कमी आएगी। आजीविका में अपने लाभ की ओर प्रयत्नशील रहें। कामकाज के अवरोध दूर होंगे।
राशि फलादेश —-कर्क—-
नए व्यापारिक संबंध लाभकारी होंगे। बाजार से व्यावसायिक सहयोग मिलेगा। घर में मांगलिक कार्यों की चर्चा होगी। खुशी मिलेगी।
राशि फलादेश —–सिंह—–
व्यावसायिक निर्णय सोच-समझकर लें। अच्छे पुरुषार्थ का प्रतिफल मिलेगा। दाम्पत्य जीवन में अनुकूलता रहेगी। राज्य पक्ष के कामों में सफलता मिलेगी।
राशि फलादेश —-कन्या—–
दूसरों पर बहुत अधिक विश्वास न करें। शत्रु काम बिगाड़ने का प्रयास करेंगे। धार्मिक यात्रा होगी। धन के मामले में लेनदेन से सावधान रहें।
राशि फलादेश —-तुला—–
आय-व्यय में संतुलन बराबर रहेगा। सामाजिक स्थिति अच्छी रहेगी। कार्यक्षेत्र विस्तृत होगा। व्यावसायिक बाधाएं प्रयासों से दूर होंगी।
राशि फलादेश —-वृश्चिक—–
समय का दुरुपयोग न करें। अर्थ के लेनदेन में सफलता मिलेगी। आपकी बुद्धिमानी से समस्या का समाधान संभव है। संतान के कार्यों पर नजर रखना होगी।
राशि फलादेश—- धनु—–
इन दिनों व्यापार लाभदायक रहेगा। पुराने मित्रों से भेंट होगी। आपके काम करने की प्रवृत्ति को सुधारना होगा। संतान से खुशखबरी मिलेगी।
राशि फलादेश—- मकर—–
सुख-समृद्धि बढ़ेगी। व्यापार अच्छा चलेगा। पठन-पाठन की ओर रुझान रहेगा। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। निवेश करने से बचें।
राशि फलादेश—- कुंभ—–
परिवार में सुख-शांति रहेगी। मानसिक अस्थिरता दूर करें। अपने कार्यों को समय पर पूरा कर पाएंगे। मनोरंजन में समय व्यतीत होगा।
राशि फलादेश——मीन—–
व्यापारिक उन्नति से मन खुश रहेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। परिवार में शुभ कार्य का निर्णय होगा। जल्दबाजी में काम न करें। काम बिगड़ने की संभावना है।



बुधवार
दिन के चौघडिये
रात के चौघडिये
समय

समय

06.00 से 07.30 लाभ 06.00 से 07.30 उद्वेग
07.30 से 09.00 अमृत 07.30 से 09.00 शुभ
09.00 से  10.30 काल 09.00 से  10.30 अमृत
10.30 से  12.00 शुभ 10.30 से  12.00 चल
12.00 से 01.30 रोग 12.00 से 01.30 रोग
01.30 से 03.00 उद्वेग 01.30 से 03.00 काल
03.00 से 04.30 चल 03.00 से 04.30 लाभ
04.30 से 06.00 लाभ 04.30 से 06.00  उद्वेग

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here