घर में कौन से फैंगशुई आयटम्स को रखना है फायदेमंद?

आजकल अधिकांश लोग घर बनवाते समय वास्तु का विशेष ध्यान रखते हैं लेकिन कम ही लोग ऐसे हैं जो घर की सजावट में वास्तु या फेंगशुई का ध्यान रखते हैं। यदि घर की सजावट फेंगशुई आइटम्स से की जाए तो घर सकारात्मक ऊर्जा से भर जाता है। साथ ही इन्हें घर में रखने से आय में वृद्धि होती है और खर्चों में कमी आती है।

– मछलियां, दर्पण, क्रिस्टल, घंटी, बांसुरी, कछुआ, सिक्के, लाफिंग बुद्धा आदि घर में सकारात्मक ऊर्जा के प्रवाह को बढ़ाने का कार्य करते हैं।

– हाथी का जोड़ा संतान इच्छुक दम्पति के कमरे में रखना बहुत शुभ माना जाता है। इसे मुख्य द्वार के पास लगाना सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है।

– घर में एक्वेरियम रखने से घर की सकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि होती है।

– ड्रेगन के मुंह वाला जीवन यान घर की सुख-समृद्धि के साथ ही परिवार की आयु में वृद्धि करता है।

– मछली जल की प्रतीक होती है और फेंगशुई में जल एक प्रमुख तत्व है। यह धन का प्रतीक है। जल की उपस्थिति घर या कार्यालय में माँगलिक ऊर्जा की सूचक है, जिसका फल सौभाग्यवद्र्धक होता है।

– मछली परीक्षा में सफलता, नौकरी में पदोन्नति एवं उपलब्धि की प्रतीक मानी जाती है।

– फेंगशुई की मान्यता के अनुसार लाफिंग बुद्धा घर में रखने से घर में हमेशा खुशी और प्रसन्नता का माहौल बना रहता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here