आज के मुहूर्त –गुरूवार,, .. मार्च ..11 ::—
    
शुभ विक्रम संवत- 2067, शालिवाहन शक संवत- 1932,
 संवत्सर का नाम- शोभन, अयन- उत्तरायन, ऋतु- वसंत,
मास- चैत्र, पक्ष- कृष्ण, तिथि- द्वादशी प्रात: 12.39 पश्चात त्रयोदशी,
हिजरी सन्- 1432, मु. मास- रबिलाखर, तारीख- 25, नक्षत्र- शततारा अहोरात्र,
योग- साध्य प्रात: 6.54 पश्चात शुभ, सूर्योदयकालीन करण- गरज,
चन्द्रमा- कुंभ राशि में दिवसपर्यंत रहेंगे। ग्रह योग- पंचक जारी।
 बुध वक्रीय गति से गमन करेंगे। दिन- मध्यम।
दिशाशूल- दक्षिण ‍में। मुहूर्त- कार्य पूर्ण करने का मुहूर्त।
दिन का पर्व- प्रदोष व्रत, वारूणी योग।
कार्य की अनुकूलता के लिए- सायंकाल किसी देवस्थान में दर्शन-पूजन करें।
उपयोगी ज्ञान- भवन के अग्नि कोण में काला रंग होने से कार्य में बाधाएँ आती हैं।
 शुभ समय- प्रात: 09.17 से 11.10 दिन 4.26 से 06.21।
सुझाव- आवश्यक न हो तो दिन 02.03 से 5.35 के मध्य शुभ कार्य न करें
———————————————————————————————–
31 मार्च 2011– दैनिक राशिफल—-

राशि फलादेश मेष—-
परिचय क्षेत्र का विस्तार होगा। व्यापार में लाभकारी परिवर्तन हो सकते हैं। मानसिक दृढ़ता से निर्णय लेकर काम करें। संतान की हलचल पर नजर रखें।

राशि फलादेश वृष—
मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार-व्यवसाय पर ध्यान दें। खर्च अनावश्यक रूप से बढ़ेंगे। समय का दुरुपयोग न करें। परिवार में सुख-शांति रहेगी। पराक्रम बढ़ेगा।

राशि फलादेश मिथुन—
आलस्य से बचकर रहें। सक्रिय होकर कार्य करें तो लाभप्रद रहेगा। व्यापार अच्छा चलेगा। आर्थिक स्थिति प्रसन्नतादायी रहेगी।

राशि फलादेश कर्क—
नए कार्य में महत्वपूर्ण विचार-विमर्श होंगे। व्यर्थ के भ्रम में न पड़ें। स्व-विवेक से काम करें। सफलता संभव है। घर खर्च की पूर्ति होगी।

राशि फलादेश सिंह—
परिवार में सुख-शांति- रहेगी। व्यापार में आने वाली बाधाएँ हल होंगी। पुराने संबंधों में यश की वृद्धि होगी। जीवनसाथी के व्यवहार में अनुकूलता रहेगी।

राशि फलादेश कन्या
समाज में आपके कार्य की प्रशंसा होगी। व्यापार में हानि की आशंका है। काम में शीघ्रता नहीं करें। परिवार में असंतोष रहेगा। कार्य में बाधाएँ आएँगी।

राशि फलादेश तुला—
समय अनुकूल है। उसका सदुपयोग करें। आपकी यश, मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवनसाथी की भावनाओं को समझें।

राशि फलादेश वृश्चिक—
संस्था की तरफ से भेंट, उपहार मिलेगा। व्यापारिक स्थिति आशाजनक रहेगी। नवीन गतिविधियाँ लाभकारक रहेंगी। बुद्धि चातुर्य से अनेक कठिनाइयाँ दूर हो सकेंगी।

राशि फलादेश धनु—
व्यापार में अधिक लाभ प्राप्ति के योग हैं। जोखिम के कार्य से बचना चाहिए। लक्ष्य को ध्यान में रखकर काम करें। सफलता अवश्य मिल सकेगी।

राशि फलादेश मकर—
लाभ का मार्ग प्रशस्त होगा। व्यवसाय में वृद्धि होगी। परिवार का कलह दूर होगा। रिश्तेदारों से संबंध प्रगाढ़ होंगे। नए आयोजन होंगे।

राशि फलादेश कुंभ—
अनावश्यक क्रोध न करें। पारिवारिक सुख व धन बढ़ेगा। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। मित्रों के सहयोग से समस्या का समाधान होगा। व्यापार में प्रगति के योग हैं।

राशि फलादेश मीन—
किसी भी कार्य में दुस्साहस नहीं करें। आर्थिक निवेश लाभदायक रहेगा। धार्मिक आस्था बढ़ेगी। अनुकूलता के कारण मन में प्रसन्नता रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here