राशिफल माह अगस्त ..20

“पंडित दयानन्द शास्त्री” 

मेष राशि ( च, चू, चे, ला, ली,  लू, ले, लो, अ ):- 

किसी महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता हेतु मन प्रयत्नशील होगा। यथासम्भव चिंताओं से बचें, चिंता किसी भी चीज़ का हल नहीं है। जीवन में जो गतिहीनता आ गयी थी वह जल्द ही दूर होगी। कहीं कोई गलत निवेश न करें। धन से अधिक स्वास्थ्य की हानि परेशान कर सकती है। नीरस स्वभाववश रचनात्मक योजनाओं को सार्थक करने में असमर्थ होंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आलस्य न करें।
शुभ रंग : हरा             शुभ अंक : 8
आपके लिए उपाय :   मां के पैर छू कर या प्रणाम कर के घर से निकलें। झूठ न बोलें। सफलता के लिये चावल मूंग का दान करे ।

वृषभ  ( ई, उ, ए, ऐ, ओ, व, वा, वो, वे, वौ, वं ):- 

कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे।
इस महीने समय से लड़ने की बजाय अपने आपको परिस्थिति के अनुसार ढालने का प्रयास करें। अपने आत्मविश्वास को बनाये रखें। लक्ष्य को पाने के लिए थोड़ी और मेहनत की आवश्यकता है। आर्थिक प्रगति के लिए मन में नई-नई युक्तियां उत्पन्न होंगी। किसी विपरीतलिंगी संबंध में आकषर्ण बढ़ेगा। ग्रहों की अनुकूलता से प्रगति के अवसर मिलेंगे।
शुभ रंग : काला     शुभ अंक : 8
आपके लिए उपाय : सफलता के लिए गौ माता को पालक खिला कर दिन की शुरुआत करे ।

मिथुन ( क, का,की, कू, के, को, कौ, छ, ह, हा, छा ):-

उच्छृंखलता से महत्वपूर्ण क्षेत्रों में लापरवाही संभव।
कार्यक्षेत्र अचानक बाधा उत्पन्न होने के कारण काम का समापन में विलम्ब हो सकता है। जल्दबाजी न करें । अपना लक्ष्य बनाएं रखें और व्यर्थ की चिंताओं से बचें।उम्र के हिसाब से अपने अन्दर वयस्कता लायें अपनी भावुकता पर नियंत्रण रखें, अन्यथा शोषण के शिकार हो सकते हैं लेन-देन में विवेकपूर्ण निर्णय लें  
शुभ रंग : स्लेटी      शुभ अंक : 2
आपके लिए उपाय :  धूम्रपान ना करें।सफलता के लिए तुलसी जी मे जल का अर्ध्य दे और परिक्रमा करे।

कर्क ( हि, हू, हे, हो, डा, डी, डू, ड, डे, डो ):- 

राजनीतिक क्षेत्र के व्यक्तियों के लिए अनुकूल समय है। इस महीने कार्यक्षेत्र में अपनी क्षमता पर संदेह न करें। दूसरों की बातों में न आयें, अपनी सोच और समझ से भी काम लें, ज़रूरी नहीं किसी और की सलाह आपके लिए लाभकारी हो। कार्य के लिए प्रशंसनीय होंगे। शासन-सत्ता से लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा।
शुभ रंग : नीला      शुभ अंक : .
आपके लिए उपाय :  किसी भी काम को लेकर मन में संदेह न रखें।

सिंह ( म, मा, मी, मू, मे, मो, मौ, मं, ट, टा, टी, टू ):- 

नियोजित परिश्रम द्वारा कार्य सिद्धि होने के आसार बनेंगे। इस महीने परिस्थिति जैसा आपने सोचा था वैसी नहीं होगी , इस कारण तनाव बढ़ सकता है। अपने तनाव को कम करें और ईश्वर पर भरोसा रखें की जो हो रहा है वह आपकी भलाई के लिए हो रहा है। पुराने संबंधों से लाभ मिलेगा। भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति होने के आसार हैं। मन आर्थिक सुदृढ़ता हेतु चिंतित होगा। रोजगार में लाभ मिलेगा।
शुभ रंग : पीला      शुभ अंक : 4
आपके लिए उपाय :  माता जी के मंदिर में लाल चूडिय़ां चढ़ाएं।

कन्या ( पा, प, पु, पं, प, पे, पो, पौ, टो ):- 

परिजनों की सुख-सुविधा के प्रति मन चिंतित होगा।
 किसी भी लक्ष्य के पीछे भागने की बजाये यह जानने का प्रयास करें की उसे पाने का रास्ता क्या है, उसमे क्या रुकावटें हैं और उन रुकावटों का क्या समाधान है। सोच समझ कर ध्यान से की गयी तैयारी आपके लिए फलदायक रहेगी। महत्वपूर्ण कार्यों में लापरवाही न करें। कुछ नए उच्च स्तरीय संबंधों से निकटता बढ़ेगी। किसी नई दिशा में के प्रति आप उत्साहित होंगे।
शुभ रंग : चमकीला     शुभ अंक : 3
आपके लिए उपाय :  नारियल पानी पीएं।

तुला ( र, रा, री, रु, रे, रो, रं, ता, त, तू, ते, तो, ती ):-

प्रयासरत् क्षेत्र में असफलता मानसिक अवसाद को जन्म दे सकती है। इस माह जीवन और कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर मिलेंगे, इनका भरपूर लाभ उठायें।अपना व्यवहार सहयोगात्मक और विनम्र बनाए रखें। आज के दिन की सफलता के लिए हरे मूंग भगवान गणेश जी को अर्पण करके दिन की शुरुआत करे।
किसी व्यक्ति विशेष से सम्बन्धों में प्रगाढ़ता से निजी संबंधों में कटुता पैदा कर सकती है। रोजगार में परिश्रमानुकूल लाभ मिलेगा।
शुभ रंग : नारंगी      शुभ अंक : .
आपके लिए उपाय : किसी को बंगाली मिठाई खिलाएं

वृश्चिक ( न, ना, नी, नु, ने, नो, नै, नं, या, यी, यू, य ):- 

परिजनों के भावनात्मक सहयोग से मन उत्साहित होगा। यदि किसी की बात को लेकर कुछ समय से आप तनाव में हैं तो यह समय उस बात को पीछे छोड़ कर वर्तमान में जीने का है। पुरानी बातों को याद करने का कोई लाभ नहीं। सफलता के लिए पक्षियों को दाना खिलाये। सामाजिक सक्रियता से मान-प्रतिष्ठा में बृद्धि होगी। राजनीति से जुड़े लोगों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। घर में खुशहाली होगी।
शुभ रंग : लाल      शुभ अंक : 4
आपके लिए उपाय :  पूड़ी या पराठे पर गुड़ रख कर चौराहे पर रख दें।

धनु ( ये, यो, ध, धा, धी, धू, धे, फ, भा, भी, भू, भे ):-

पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति हेतु मन केंद्रित होगा.  अपने आप की तुलना औरों से न करें। अपनी तुलना औरों से करेंगे तो आपका लक्ष्य खराब होगा और इसका असर आपके काम और निजी ज़िन्दगी पर पड़ेगा। इस महीने की सफलता के लिए प्रातः गायत्री मन्त्र का जाप करके दिन की शुरुआत करे। गलत प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनायें। अत्याधिक दायित्व एवं कर्जभार से मन परेशान होगा। आय एवं व्यय में संतुलन बनाये रखने में सफल होंगे।
शुभ रंग : चमकीला     शुभ अंक : 6
आपके लिए उपाय :  पानी में थोड़ी सी तंबाकू मिला कर कांटेदार पेड़-पौधे में डाल दें।

मकर ( भो, ज, जा, जी, जे, जो, जै, जं, ख, खी, खू, खो, ग, गा,गी ):- 

रोजगार में अपनी स्थिति को लेकर मन में हीनता आयेगी. अपने काम को लेकर कोई चिंता न करें और न ही किसी की निंदा से प्रभावित  हों। जब तक सारी बातें पूरी तरह स्पष्ट न हो जाएं, किसी से कोई बड़ा वादा आज न करें। इस महीने की सफलता के लिए  पितरो की मानसिक आरधना करके दिन की शुरुआत करे। पारिवारिक दायित्वों के पूर्ति के आसार बनेंगे। कल्पनाएं साकार होती नजर आएंगी। व्यावसायिक क्षेत्र के प्रतिभा में निखार आयेगा।
शुभ रंग : सुनहरा      शुभ अंक : 3
आपके लिए उपाय :  भैरव मंदिर में सरसों के तेल का दीपक लगाएं।

कुम्भ ( गु, गे, गो, स, सा, सी, सु, से, सं, सो, सौ, द, दा ):-

जीवन में नीरसता को कम करने के लिए मन को सकारात्मक दिशा दें. अपने रिश्तों में जितनी पारदर्शिता बनाये रखेंगे उतना ही उनमे गहराई बढ़ेगी। रिश्ते में कोई कमी नहीं है, केवल अपनी सोच को बदलें। अकारण की चर्चा और कानाफूसी से दूर रहें। तात्कालिक की सफलता के लिए काग देवता को खीर खिलाये । व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता से मन उत्साहित होगा। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जीवन का अनुसरण करें।
शुभ रंग : भूरा      शुभ अंक : 5
आपके लिए उपाय :  भैरव मंदिर में सरसों का तेल दान करें।

मीन ( दि, दू, झं, थ, था, दे, दो, चा, ची ):- 

आप सृजनात्मक विचारों का भरपूर लाभ उठाएंगे।
इस महीने पुरानी यादों में न खो कर वर्तमान में रहें। आपको बहुत से नए अवसर मिल रहे हैं जिनसे आपके जीवन में उन्नति होगी । किसी की बात से यदि आप अब भी नाराज़ हैं तो उस व्यक्ति को माफ़ करने का प्रयास करें। उसूलपसंद व स्वाभिमानी व्यवहार लोकप्रियता दिलाने में सहायक होगा। शासन-सत्ता के क्षेत्र में वर्चस्व बढ़ेगा। आलस्य को त्यागें।
शुभ रंग : चमकीला      शुभ अंक : 6
आपके लिए उपाय :  धन लाभ की कामना से गणेश मंदिर के दरवाजे पर पीले चावल रखें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here