आइये जाने की मकर संक्रांति (…2 का) का क्या और केसा होगा राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव—-

बारह राशियों के लिए कैसी होगी मकर संक्रांति(वर्ष-2012 की)—-

मकर संक्रांति को सूर्य अपनी राशि बदलकर धनु राशि से मकर राशि में परिभ्रमण करेगा। सूर्य के मकर राशि पर परिभ्रमण से बारह राशियों पर विभिन्न प्रभाव दिखाई देंगे। प्रस्तुत है राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव और उनके ज्योतिषीय उपाय।

मेष- मेष राशि पर मकर का सूर्य आर्थिक परेशानी के साथ स्वास्थ्य संबंधी तकलीफ देता है। मित्र या रिश्तेदारी में लड़ाई करा सकता है। आकस्मिक घटनाएं होने की संभावना बनाता है।
उपाय- ॐ सूर्याय नम: बोलकर सूर्य को अर्घ्य दें।

वृष- मानसिक परेशानी के साथ धन हानि देता है। शत्रुओं से कष्ट दिला सकता है एवं शत्रु की संख्या बढ़ाता है। फिजूल खर्च एवं मान-सम्मान की कमी कराता है।
उपाय- आदित्यह्रदय स्त्रोत का पाठ करें, माणिक धारण करें।

मिथुन- मनोकामना पूर्ण कराएगा एवं सर्विस वालों की पदोन्नति भी दिलाएगा। सुख-शांति एवं आर्थिक संपन्न करेगा। कहीं से पुरस्कार दिलाएगा।
उपाय- तांबे की वस्तु दान करें।

कर्क- पुराने, बिछड़े हुए साथियों को मिलाएगा। घर में मांगलिक कार्य कराएगा एवं सुख शांति प्रदान करेगा।
उपाय- गंगा जल से स्नान करें अथवा तीर्थ यात्रा करें।

सिंह- मानसिक रोग में सुधार होगा। परंतु वाहन दुर्घटना अथवा सामान्य दुर्घटना हो सकती है। इसी के साथ आर्थिक तंगी दे सकता है।
उपाय- माणिक, कमल का फूल, गुड़, लाल चंदन, लाल-वस्त्र, तांबा, केसर, स्वर्ण रविवार को दान करें।

कन्या- स्वभाव में उग्रता लाएगा। धन हानि के साथ मान-सम्मान में कमी ला सकता है। परिवार के साथ दूरी बना सकता है।
उपाय- माणिक के साथ सोने का दान करें।

तुला- सामाजिक एवं धार्मिक यात्रा कराएगा। आर्थिक कष्ट के साथ परिवार से दूरी करा सकता है।
उपाय- आदित्यह्रदय स्त्रोत का पाठ करें।

वृश्चिक- उन्नति अथवा सुव्यवस्थित पद दिलाएगा। परिवार में सुख-शांति एवं सम्मान को बढ़ाएगा। इसी के साथ स्वास्थ्य सुधार होगा।
सुझाव – ॐ सूर्याय नम: मंत्र से सूर्य का जप करें।

धनु- वैवाहिक सुख में कमी करा सकता है। घर में बीमारी के साथ आर्थिक कष्ट दे सकता है।
उपाय- लाल चंदन, तांबा, गुड़ रविवार को दान करें।

मकर- अधिकारियों से परेशानी हो सकती है। दुर्घटना से सावधान रहें। मानसिक परेशानी के साथ बीमारी दे सकता है।
उपाय- लाल फूल एवं कंकू डालकर सूर्य को अर्घ्य दें।

कुंभ – शत्रुओं पर विजय प्राप्त कराएगा। मानसिक, आर्थिक सुख-शांति देगा। घर में खुशियां देगा।
उपाय- सूर्य आराधना करें। आदित्यह्रदय स्त्रोत का पाठ करें। कंबल दान करें।

मीन- उदर संबंधी तकलीफ दे सकता है। परिवार से तालमेल में कमी करा सकता है।
उपाय- लाल चंदन का दान करें, आदित्य-स्त्रोत का पाठ करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here