—- वास्तु दोष मिटाने के लिए इनका करें प्रयोग— —-
 
—–विंड चाइम्स- पांच  छड़ वाली विंड चाइम्स का प्रयोग अध्ययन कक्ष में वास्तु दोष मिटाने के लिए किया जा सकता है। छै छड़ो वाली विंड चाइम्स को ड्ाइंग रूम में लटकाना बेहतर होता है। सात छड़ो वाली विंड चाइम्स को बच्चों के कमरे में लटकाना चाहिए। आठ छड़ो वाली विड चाइम्स का प्रयोग कार्यालय मे किया जा सकता है। अगर परिवार के सदस्यों को बार-बार निराशा का सामना करना पड़ रहा है, तो ड्ाइंग रूम मे नौ छड़ों वाली विंड चाइम्स लगानी चाहिए। 
——क्रिस्टल वाल- जिन लोगों का दाम्पत्य जीवन बिखरा-बिखरा सा या निराशा जनक है , वे अगर अपने शयन कक्ष के दक्षिण-पश्चिम भाग के क्रिस्टल वाॅल लटकायें तो उनके जीवन में वांछित परिवर्तन आ सकता है , यदि क्रिस्टल वाल ड्राईंग रूम में रखा जाये तो परिवार के सदस्यों के बीच आपस मे प्रेम भाव बना रहेगा। 
——द्यंटी युक्त भाग्यशाली सिक्का- कैरियर मे सफलता और आर्थिक स्थिति सुदृढ करने के लिए द्यंटीयुक्त सिक्के को मुख्यद्वार के दरवाजे के अंदर की ओर लगे हैंडिल पर लटकाना चाहिए। 
—–नोंकदार क्रिस्टल-  ड्राईंग रूम  रूम मे टेबल पर मध्य में नोंकदार क्रिस्टल रखा जाए तो व्यक्ति का जीवन काफी व्यवस्थित होगा। अगर ऐसे क्रिस्टल का उपयोग पेपरवेट के रूप में किया जाए तो कार्य क्षेत्र मे अप्रत्याशित सफलता मिलती है। 
—-लव वर्ड- प्रेम-प्रसंग मे सफलता , स्थायित्व व निष्ठा के लिए सफेद कबूतरों का जोड़ा दक्षिण-पश्चिम कोण में रखना चाहिए। अगर सफेद कबूतरों की मूर्ति उपलब्ध नही होती तो उनका चित्र भी लगाया जा सकता है। 
 
पंडित दयानन्द शास्त्री
..–
—..;;
—..;;
— ..;;
My Blogs —-
प्रिय मित्रो. आप सभी मेरे ब्लोग्स पर जाकर/ फोलो करके – शेयर करके – जानकारी प्राप्त कर सकते हे—- नए लेख आदि भी पढ़ सकते हे….. धन्यवाद…प्रतीक्षारत….

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here