राशियों के मुताबिक चुनें कपड़ों के रंग—–
दोस्तों, हर रंग कुछ कहता है, हर रंग की अपनी पहचान होती है, हर रंग अपना प्रभाव छोड़ते हैं, आईये हम आपको बताते हैं कि किस राशि को कौन सा रंग पहनना चाहिए, जिसके उसका आने वाला दिन आज से बेहतर साबित हो।
मेष—–
इस राशि के लोगों को शुद्ध और सिंथेटिक फेब्रिक से बने परिधान पहनने चाहिए। लाल, पीला, नारंगी रंग का चयन करें। नीले, ग्रे और काले रंग के प्रयोग से बचें। इनको चमड़े या पक्षियों के पंखों से बने परिधानों से भी बचना चाहिए। ऐसे परिधान पहनें, जिसमें बहुत तरह के कट्स हों। बहुत सारे रंगों से बने डिजाइन पहनें।
वृष—-
चमकीला सिल्क, सिंथेटिक फेब्रिक इस राशि वालों के लिए अनुकूल नहीं है। इस राशि के लोगों को सफेद और हल्के हरे रंग का प्रयोग करना चाहिए। लाल और नारंगी रंग के प्रयोग से बचें। अधिकतर सादे या फिर बहुत सारे डिजाइन वाले परिधान पहनें। सिल्वर और प्लेटिनम इस राशि के लोगों के लिए अनुकूल हैं।
मिथुन—-
शुद्ध कपास और लिनेन से बने परिधान इनके लिए अच्छे हैं, लेकिन इनको सिंथेटिक कपड़ों से बचना चाहिए। हरा रंग इनके अनुकूल है, लेकिन पीला नहीं। सादे और बहुत सारे डिजाइन वाले परिधान इनके अनुकूल हैं।
कर्क—-
रेशम, सूती और लिनेन इनके लिए अनुकूल हैं। सिंथेटिक कपड़ों से बचें। सफेद, हल्का पीलापन लिये हुआ सफेद रंग पहनें। नीले और काले रंग का कपड़ा न पहनें। सादे डिजाइन किए हुए कपड़े पहनें।
सिंह—-
इस राशि वालों के लिए सूती कपड़े अच्छे हैं। लाल, पीले, नारंगी उपयुक्त हैं। नीले, काले, भूरे रंगों से बचें। आउटफिट्स में बहुत सारे कट्स का प्रयोग करें, लेकिन चमड़े बने परिधान न पहनें।
कन्या——
सूती कपड़े से बने परिधान इनके लिए उपयुक्त हैं। इनको हरे और सफेद रंगों को चुनना चाहिए। कन्या राशि के लोगों को भी सादे डिजाइन ही पहनने चाहिए।
तुला—-
चमकीला सिंथेटिक सिल्क इस राशि वालों के लिए अनुकूल है। सफेद, हल्का हरा और भूरा भी पहन सकते हैं, परंतु लाल और नारंगी रंग से बचें। सादे और बहुत सारे डिजाइन वाले परिधान पहन सकते हैं।
वृश्चिक—-
मिश्रित सूती कपड़ा पहनें। लाल, पीला और नारंगी रंग का कपड़ा पहनें। नीले भूरे और काले रंग से बचें। सादे और बहुत सारे डिजाइन वाले कपड़े पहनें।
धनु—-
सिंथेटिक और चमकीला सिल्क पहनें। पीला, शिफॉन और हल्का नारंगी रंग पहनें। नीले और काले रंग से बचें।
मकर—-
कॉटन, लिनेन इस राशि के लिए अच्छे माने जाते हैं। सिंथेटिक का इस्तेमाल न करें। रंगों में इन्हें नीले, काले, भूरे का इस्तेमाल करना चाहिए। इस राशि के लोगों को लाल, सफेद और नारंगी रंग से बचना चाहिए।
कुंभ—–
कॉटन, सिल्क, लिनेन इस राशि के लिए अच्छे माने जाते हैं। सिथेंटिक का इस्तेमाल न करें। रंगों में इन्हें नीले, काले, भूरे का इस्तेमाल करना चाहिए। इस राशि के लोगों को लाल, सफेद और नारंगी रंग से बचना चाहिए।
मीन—–
इस राशि के लोगों के लिए सिंथेटिक और चमकीले सिल्क के कपड़े अच्छे रहते हैं। पीले, केसरिया और हल्के नारंगी रंग के इन्हें पहनने चाहिए। काले और नीले रंग से बचें। सादे और मल्टी डिजाइन कपड़े पहन सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here