राजकुमार राव बॉलीवुड के जाने माने और बेहतरीन अभिनेता हैं जिनकि अदाकारी का लोहा सबने माना है। उन्होने अपनी हर फिल्म में साबित किया है कि वह एक बेहतरीन कलाकार हैं। राजकुमार फिल्मों में किरदारों को सिर्फ निभाते नही हैं बल्कि उन्हे जीते है, शायद यही कारणं है कि उनके द्वारा निभाए गए हर एक किरदार को लोग याद रखते हैं। .3 वर्ष के राजकुमार का जन्म 3. अगस्त 1984 को हरियाणा के गुरुग्राम में हुआ था, लेकिन उनका निवास स्थान मुंबई है। राजकुमार के पिता का नाम सत्यपाल यादव का निधन भी ..19, सितम्बर में गुरग्राम के मेदांता हॉस्पिटल हो गया था। उनके माँ कमलेश यादव कि मृत्यू 2017 हो चुकि है जब वे फ़िल्म न्यूटन की शूटिंग कर रहे थे, उनके एक भाई और बहन भी हैं जिनका नाम अमित और मौनिका है। उन्होने अपने स्कूल कि पढ़ाई गुरुग्राम के ब्लू बेल्स मॉडर्न स्कूल से किया है और अनका कॉलेज दिल्ली विश्वविधालय से पूरा हुआ है। राजकुमार कि मात्र भाषा हरियाणवी है। राजकुमार राव हिन्दी फिल्म अभिनेता हैं। आज के दौर के अभिनेताओं के इतर अच्छी फिल्मों से बाॅलीवुड में वे अपनी जगह बनाने में सफल रहें है। उनकी एक्टिंग का लोहा सभी ने माना है चाहे वह दर्शक वर्ग हो या फिर फिर आलोचक हों।

This image has an empty alt attribute; its file name is images-33.jpeg


पृष्ठभूमि : राजकुमार राव का जन्म गुड़गांव में एक मध्यम वर्गीय परिवार में हुआ था। उनको दसवीं कक्षा में ही अभिनय का कीड़ा लग गया था।

पढ़ाई : उन्होंने अपना स्कूली सफर गुड़गांव में ही पूरा किया जिसके बाद कला में स्नातक की पढ़ाई उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पूरी की। राव ने एफटीआईआई, पुणे से भी पढ़ाई की जिसके बाद वे मुंबई शिफ्ट हो गए।

करियर : राजकुमार राव के करियर की शुरूआत फिल्म ‘लव, सेक्स और धोखा’ फिल्म से हुई जिसके लिए उन्होंने अपना ऑडिशन तब दिया जब उन्होंने एक विज्ञापन देखा जिसमें फिल्म के निर्देशक दिबाकर बनर्जी कुछ नए लड़कों को अपनी फिल्म में लेना चाह रहे थे। इसके बाद उनके फिल्मी करियर का ग्राफ दिनों-दिन बढ़ता ही चला गया। रागिनी एमएमएस, शैतान, काय पो चे, शाहिद, जैसी सरीखी फिल्मों से उन्होंने अपना अलग मुकाम बना लिया। फिल्म ‘शाहिद’ को हर जगह से अच्छी प्रतिक्रिया तो मिली ही, इसके साथ ही साथ उन्हें इस फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार भी दिया गया। राजकुमार आज की डेट में बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेता हैं। जिन्‍होंने अभिनय से सबका दिल जीता है।
 
वास्तविक नाम राज कुमार यादव
उपनाम राज
व्यवसाय अभिनेता
शारीरिक संरचना
लम्बाई से० मी०- 178
मी०- 1.78
फीट इन्च- 5’ 10”
वजन/भार (लगभग) 72 कि० ग्रा०
शारीरिक संरचना (लगभग) -छाती: 40 इंच
कमर: 34 इंच
Biceps: 14 इंच
आँखों का रंग काला
बालों का रंग काला
व्यक्तिगत जीवन
जन्मतिथि 31 अगस्त 1984
आयु (2020 के अनुसार) 36 वर्ष
जन्मस्थान गुड़गांव (वर्तमान में गुरुग्राम), हरियाणा, भारत
राशि कन्या
जन्म तारीख — 31th August, 1984

लम्बाई– 5’10 feet Inch वजन — 72 Kg

वर्तमान उम्र– 35 years (2020)

राजकुमार राव फिल्मी करियर

This image has an empty alt attribute; its file name is images-34.jpeg

राजकुमार के फिल्मी सफर पर नज़र डालें तो उन्होने साल 2010 में आई फिल्म लव सेक्स और धोखा से फिल्मों में बतौर अभिनेता कदम रखा जिसके बाद उन्होने कभी भी पीछे मुड़ कर नहीं देखा, हालांकि उनका सफर बेहद संघर्षपूर्ण रहा है लेकिन बावजूद इन सभी मुश्किलों के उन्होने कभी हार नही माना और अपनी काबिलियत के दम पर आगे बढ़ते रहे, जिसका नतीजा यह है कि वह आज बॉलीवुड़ के क्लासिक कलाकारों में गिने जाते हैं। जब वह पांचवीं कक्षा में थे, तो उन्होंने मार्शल आर्ट्स में प्रशिक्षण लिया और टाइक्वांडो में राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक भी जीता, जिसके बाद अपनी दसवीं कक्षा में थियेटर नाटक करने के बाद उन्होंने अभिनेता बनने का फैसला लिया। 2013 में, उन्होंने फिल्म शाहिद के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता, जो वास्तविक जीवन की कहानी पर आधारित है तो वहीं सितम्बर साल 2017 में उनकि फिल्म न्यूटन को भारत की तरफ से ऑस्कर फिल्म समारोहा मे शामिल होने के लिए अदाकारी प्रवेश दिया गया जो कि वहुत ही सम्मान कि बात है।

राजकुमार राव का व्यक्तित्व जीवन 

This image has an empty alt attribute; its file name is images-35.jpeg

यदि राजकुमार के व्यक्तिगत जीवन कि बात करें तो उनका असली नाम राजकुमार यादव है लेकिन अपनी मां के अंक शास्त्र सुझाव के आधार पर उन्होंने इसे बदल दिया। राजकुमार अविवाहित हैं, वह बहुत ही साधारणं तरीके से रहना पसंद करते हैं और न ही वह कभी किसा वाद- विवाद का हिस्सा रहे हैं, उन्होने अपने जीवन में आज जो भी मुकाम हासिल किया है वह अपनी मेहनत के दम पर ही किया है। एक वक्त था जब उनके साथ कोई भी बड़ी हिरोइन काम नहीं करना चाहती थी, और एक आज का समय है जब वह ऐशवर्या राय बच्चन के साथ फिल्म फन्ने खान में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं, यह उनकि मेहनत ही है जो उन्हे इस मुकाम तक ले आई।

राजकुमार राव की पसंद-नापसंद

राजकुमार के पसंद नापसंद कि बात करें खाने में उन्हे घर का खाना पसंद है और साथ ही वह गिम्मी केक खाने के भी शौकीन हैं। उन्हे किताबें पढ़ना और नए किरदार निभाना बेहद पसंद है, वह बहुत ही शांत स्वभाव के व्यक्ती हैं। राजकुमार को इस बात से फर्क नहीं पड़ता है कि किसी फिल्म में उनका किरदार का काम कितना लंबा है, बल्कि वह कोई भी किरदार यह देखकर चुनते हैं कि फिल्म में उनके किरदार का कितना महत्व है और वह उस से ज़हनी तौर पर कितना जुड़ाव महसूस करते हैं, इसलिए हर इंसान उनके द्वारा निभाए गए किरदार में अपने आप को देख पाता है। यह एक लाजवाब अभिनेता कि पहचान हैं।

राजकुमार के इस फिल्मी सफर के दौरान उनका नाम केवल एक ही अभिनेत्री के साथ जोड़ा गया और वह अन्विता पॉल उर्फ पत्रलेखा है, और दोनो ने अपने रिश्ते को सबके सामने कबूल भी किया है, दोनो को अक्सर साथ में वक्त बिताते हुए देखा जाता है, दोनो ने फिल्म सिटीलाइट में भी साथ काम किया है। इस बात में कोई शक नही है कि राजकुमार एक बेहतरीन अभिनेता हैं और जल्द ही हमें उनकि कुछ और बेहतरीन फिल्में देखने को मिलेंगी।

राज कुमार राव/यादव का जन्म 31 अगस्त 1984 को सुबह 6 बजे गुरुग्राम, हरियाणा में हुआ था।उनका जन्म लग्न सिंह और जन्म राशि तुला हैं।उनका वजन 72 किलो, लम्बाई 5 फिट 10 इंच,आंखों और बालों का रंग काला हैं।

उनका जन्म नक्षत्र रेवती का दूसरे चरण का हैं। उनकी जन्म कुण्डली में लग्न में ही सूर्य बुध की युति स्थित है अर्थात बुधादित्य योग। यहां बुध अस्त ओर वक्री हैं।
दूसरे भाव मे कन्या का शुक्र,तीसरे भाव मे तुला राशि का चन्द्रमा, शनि के साथ स्थित हैं।विष योग बना रहा हैं।
वृश्चिक का मंगल, केतु के साथ चौथे भावस्थ हैं।अंगारक योग की युति बनी हुई हैं।मंगल अपनी ही राशि मे बैठकर उनको मांगलिक बना रहा है।
पंचम भाव मे धनु का गुरु, अपनी ही राशि मे स्थित हैं।
कर्म स्थान मे वृषभ का राहु बैठा हुआ हैं।
उनकी कुण्डली में वर्तमान में शनि की विंशोत्तरी महादशा चल रही हैं, 19 जनवरी 2010 से 19 जनवरी 2019 तक।
अंतर्दशा सूर्य की 10 जनवरी 2020 से 23 दिसम्बर 2020 तक रहेगी।
इस जन्मदिन पर वे बुध की प्रत्यन्तर दशा में रहेंगें अर्थात 17 अगस्त 2020 से 6 अक्टूबर 2020 तक बुध की प्रत्यन्तर दशा प्रभावी रहेगी।
उनके जीवन मे शनि की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।
उन्होंने ने अपनी महादशा में उनको, नाम, शोहरत ओर अभिनय अवसर 2010 में दिया।
लग्नस्थ सूर्य बुध का योगदान भी उल्लेखनीय हैं। देव गुरु वृहस्पति का पंचम भाव मे होना भी कम नही आंका जा सकता।
वर्ष 2021 के उन्हें बहुत सम्भलकर चलना होगा, कुछ कठिन निर्णय लेने पड़ सकते हैं।।
जुलाई 2022 में जब शनि में मंगल आयेंगें तब कोई बहुत बड़ी महत्वाकांक्षा पूर्ण होगी।

This image has an empty alt attribute; its file name is wp-1597051160123.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is wp-1597051190505.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here