मासिक राशिफल (भविष्यफल)—-जनवरी–…5
—-इस वर्ष 2015 का पहला महीना कुछ राशिवालों के लिए भाग्यशाली साबित हो सकता है। वहीं कुछ लोगों को पहले ही महीने में परेशान भी होना पड़ सकता हैं। इस महीने में सूर्य, बुध, मंगल और शुक्र ये चार ग्रह अपनी राशियां बदल रहे हैं। इन ग्रहों की चाल बदलने से कुछ लोगों पर शुभ प्रभाव होगा। इनके शुभ प्रभाव से धन लाभ, प्रमोशन, सुख, प्रसन्नता मिलेगी। लोगों के रुके हुए काम पूरे होंगे। योजनाएं पूरी होंगी। परिवार में खुशियां आएंगी। वहीं इनके अशुभ प्रभाव से अचानक धन हानि, कोर्ट-कचहरी के चक्कर, फालतू खर्च बढऩा, विवाद, दुर्घटना, चोट और मानसिक तनाव का सामना कुछ लोगों को करना पड़ सकता है। इस महीने के पहले ही दिन यानी 1 जनवरी को बुध राशि बदल कर मकर में आ जाएगा। इसके बाद मंगल राशि बदलकर कुंभ में चले जायेंगें। 15 तारीख को सूर्य मकर राशि में आ जायेंगें। उसके बाद 22 तारीख को शुक्र राशि बदलकर कुंभ में आ जायेंगें। इन चार ग्रहों से बनने वाले शुभ-अशुभ योग के अलावा अन्य ग्रहों की स्थिति भी आपकी राशि के लिए शुभ-अशुभ रहेगी।
(नोट : यह वैदिक ज्योतिषीय फलकथन आपकी चन्द्र राशि या जन्म राशि पे आधारित हैं।)
मेष राशि—
स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लापरवाही, आलस्यता न रखें। वाहनादि, मशीनरी के कार्यों में सावधानी रखना होगी। जल्दबाजी नुकसानप्रद।आपके जन्म के चंद्र पर आठवें स्थान में शनि का भ्रमण नवंबर से शुरू है, जिसका असर अभी देखने को मिलेगा। महीने की शुरुआत में आपको हर मामले में उतार-चढ़ाव के साथ आगे बढ़ना होगा। व्यावसायिक मामलों में धैर्य रखते हुए आगे बढ़ें।जीवनसाथी से रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। इस महीने में धन की प्राप्ति के रास्ते खुलेंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों के लिए अनुकूल सफलता के योग बन रहे हैं। इस महीने में स्वास्थ्य गड़बड़ हो सकता है, मौसमी बीमारियों से सावधान रहें। शेयर, सट्टा, वायदा के कारण नुकसान हो सकता है। मांगलिक कार्यों के लिए धन खर्च हो सकता है। इस महीने में मेष राशि के व्यापारी, अधिकारी एवं चिकित्सा से जुड़े लोग कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकते हैं… रुका हुआ पैसा प्राप्त होने के भी योग बन रहे हैं।
जनवरी माह 2015 का विशेष उपाय:- किसी भी वस्तु को मुफ्त ग्रहण न करे। किसी धर्म स्थल पर शक्कर का दान करे। लाभकारी रहेगा।
वृषभ राशि—–
यह समय विद्यार्थी वर्ग के लिए विशेष लाभदायी हो सकता है। इस महीने में मित्रों एवं परिवार के सहयोग से अटके काम पूरे होंगे। मेहमानों की आवाजाही से आपकी व्यस्तता बनी रहेगी। वृष राशि वाले लोगों को इस महीने में रुका धन या कहीं अटका हुआ पैसा प्राप्त हो सकता है। । अपने पिता के साथ किसी भी दलीलबाजी में न पड़ें, अन्यथा पिता और पुत्र के संबंध में मतभेद पैदा हो सकते हैं। इस समय आपके स्वभाव में आध्यात्मिकता का प्रभाव अधिक नजर आएगा। छात्र वर्ग को अधिक मेहनत करने की जरूरत रहेगी। वैवाहिक जीवन में नीरसता रहेगी। महीने के दूसरे हिस्से में लाल वस्तु, कृषि एवं इससे संबंधित उत्पादों के कारोबार में लाभ की उम्मीद है। आपके धन स्थान का मालिक भाग्य स्थान में भ्रमण कर रहा है, जिसके कारण आपको लाभ मिलने की संभावना है।सिर दर्द, पेट दर्द जैसी समस्या सामने आ सकती है। इस महीने में वृष राशि के लोग किसी को उधार न दें और न ही किसी उधार लें। इस महीने में वृष राशि के लोग अपनी पसंद की वस्तुओं की खरीददारी में व्यस्त रह सकते हैं। वृष राशि वालों को इस महीने में कोई उपहार मिल सकता है। आप कही बाहर घूमने जा सकते हैं।
जनवरी माह 2015 का विशेष उपाय:- सूर्यदास को भोजन करवाएं।तंदूर की मीठी रोटी बनाकर गाय को खिलाए। लाभदायक होगा।
मिथुन राशि— माह में परेशानियां अधिक ही रहेंगी। व्यर्थ तनाव, क्रोध से बचें। अनसोचे कामों में हाथ नहीं डालें। नया विचार, धारणा में परिणामों पर ध्यान दें.परिवार में सौहार्द की कमी रहेगी, तो कार्य स्थल पर सहयोगियों का सहयोग न मिलने की संभावना है। भागीदारी कामकाज में आपके स्वभाव की उग्रता बाधा न बने, इस बात का ध्यान रखें। समय के व्यतीत होने के साथ आप महसूस करेंगे कि आपको भाग्य का साथ मिलने लगा है।आप भाग्य के भरोसे न रहे कर्म पर ध्यान दें। इस महीने में आपको आर्थिक समस्याओं से जूझना पड़ सकता है। इस महीने में आपकी सेहत में उतार चढ़ाव आते रहेंगे। नौकरी पेशा वालो के लिए यह समय अच्छा रहेगा लेकिन कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता हैं। उच्च अधिकारियों से सहयोग नहीं मिलने से उदास हो सकते हैं। व्यापार में मेष राशि वालों को कोई जोखिम नहीं उठाना चाहिए। इस राशि वालों के वैवाहिक जीवन में भी उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।इस समय प्रभावशाली एवं उच्चपदस्थ अधिकारी के साथ किसी भी विवाद को टालें। मशीनरी का काम करने वाले जातकों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत रहेगी। छात्र वर्ग के लिए महीने का उत्तरार्द्ध का समय बहुत उत्तम है।
जनवरी माह 2015 का विशेष उपाय:- तामसिक भोजन का त्याग करे।काली वैजयंती माला धारण करना लाभकारी रहेगा।
कर्क राशि——- इस महीने आपको सकारात्मक एवं नकारात्मक दोनों तरह की परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा। सामान्य स्थितियां रहेंगी। कार्यकुशलता, मेहनत, परिश्रम पर ध्यान दें। निजी तौर पर योजनाओं में परिवर्तन नहीं करें..महीने के दूसरे हिस्से में आप महिला जातकों से लाभ की उम्मीद कर सकते हैं। इस समय आपकी भोग-विलास की वृत्ति में वृद्घि होगी, इसलिए संयम रखें। इस समय आप सरकारी अधिकारी या प्रभावशाली व्यक्तियों के साथ अनुकूल संबंधों का अनुभव करेंगे। इस समय वैवाहिक जीवन में थोड़ी-सी नीरसता महसूस करेंगे। आप साहसिक प्रवास का आयोजन कर सकते हैं। शेयर बाजार या सट्टाबाजी के कारोबार में निवेश न करें। पारिवारिक सुख, दांपत्य सुख, भौतिक सुख इस महीने आपकी मिल सकता है। इस महीने में आपको किस्मत का साथ मिलेगा। ज़मीन जायदाद के मामलो में सफलता मिलने के पूरे योग बन रहे हैं। इस महीने में आप दुश्मनों पर भारी पड़ सकते हैं। आपको शत्रुओं से कोई हानि नहीं हो पाएगी।
जनवरी माह 2015 का विशेष उपाय:-
सूर्योदय के समय तांबे के पात्र मे स्वच्छ जल भरकर उसमे कुछ दाने चीनी और लाल पुष्प डालकर सूर्य को अध्र्य देना चाहिए। लाभकारी रहेगा। शिव पार्वती और धन की देवी लक्ष्मी कि पूजा करे तो विशेष लाभप्रद होगा।
सिंह राशि—– सिंह जातकों को इस महीने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की जरूरत रहेगी। महीने की शुरुआत में आपको नेत्र संबंधी समस्या रह सकती है।समय प्रतिकूल दिखेगा। संबंधों से चिंतित रहेंगे। अनिश्चितता में भी प्रयासरत रहें। आपसी विवादों को तूल न दें।पारिवारिक मामलों में आपको थोड़ा-सा सावधान रहने की जरूरत रहेगी। इस समय आप मौज-मस्ती एवं अपने शौक के लिए धन का खर्च कर सकते हैं। अपने व्यवहार पर विशेष ध्यान रखें, क्योंकि आपके शब्दों के गलत अर्थ निकाले जा सकते हैं। यदि संभव हो सके तो किसी के साथ वाद-विवाद में न उतरें। सरकारी कर्मचारियों के लिए समय अनुकूल है। ब्लड प्रेशर की समस्या वाले लोग इस महीने में थोड़े सावधान रहें। चोट या दुर्घटना का योग बन रहा है। वाहन से सावधान रहें। खानपान में सावधानी रखें। इस राशि के व्यवसायियों के लिए ये महीना ज्यादा अनुकूल नहीं है। इस राशि के नौकरी वालो के लिए यह समय ठीक है।
जनवरी माह 2015 का विशेष उपाय:- तांबे का सिक्का बहते पानी मे बहाएं। गुड एवं लाल चंदन सुपात्र ब्राह्राम्ण को दान करे। लाभकारी रहेगा।
कन्या राशि —– इस समय आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहिए। इसके अलावा, जीवनसाथी के साथ मतभेद होने की संभावना है। घर में सौहार्द के लिए आप प्रयास करेंगे, लेकिन आपको आपके प्रयासों के अनुरूप नतीजे नहीं मिलेंगे।इस माह सतर्कता रखना होगी। वास्तविकता के अनुरूप कामकाज जारी रखें। व्यर्थ का तनाव, बदनामी होगी। आशा-निराशा में भी प्रयासरत रहें किसी विद्वान व्यक्ति के साथ मुलाकात होने की संभावना है। विदेश जाने के इच्छुक जातकों के लिए समय अनुकूल है। हालांकि, हर पहलू पर विचार करने के बाद आगे कदम बढ़ाएं। संतान सुख मिलने की संभावना है, लेकिन गर्भवती महिलाओं को विशेष ध्यान रखने की जरूरत रहेगी।जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं। अपनी वाणी पर संयम रखें। इस महीने में भाई-बहनों या दोस्तों से भी मतभेद होने के योग बन रहे हैं। इस महीने आपके वैवाहिक जीवन में जो स्थितियां बनें उन्हें चुपचाप स्वीकार कर लें, तो ही अच्छा है।
जनवरी माह 2015 का विशेष उपाय:- हरी सब्जियों को नदी मे प्रवाह करें।केसर, चदंन का तिलक लगाकर घर से बाहर निकले। लाभकारी रहेगा।
तुला राशि—– व्यक्तिगत स्वार्थ, लोभ-लालच से बचें। माह में निजी तौर पर परिश्रम, भागदौड़ करना होगी। बारहवें स्थान में राहु के भ्रमण के चलते आप कानून या सरकार विरोधी गतिविधियों के लिए उत्सुक हो सकते हैं। आपके परिवार स्थान में गोचर का शनि आपको परिवार सदस्यों के साथ विनम्रता से पेश आने के संकेत दे रहा है। आप उन क्षेत्रों में निवेश न करें, जिनमें आपको लम्बे समय तक लाभ न मिलने की संभावना है। इस समय आप अपने व्यवसाय-संबंधी नए उत्पाद उतार सकते हैं। पारिवारिक और सामाजिक मामले इस महीने में आपको मानसिक तनाव दे सकते हैं। मानसिक तनाव को खुद पर हावी न होने दें, वरना आपके दूसरे काम बिगड़ सकते हैं।नौकरी पेशा लोग इस महीने में थोड़े सावधान रहें। वैवाहिक जीवन में थोड़ी उथल-पुथल होने के योग हैं। अविवाहितों के प्रेम संबंधों के लिए ये महीना कुछ अच्छा रहेगा। इस महीने में तुला राशि के लोग भूमि-भवन या वाहन खरीदने का मन बना सकते हैं।
जनवरी माह 2015 का विशेष उपाय:- घर के मुख्य द्वार पर गौधूलि बेला मे गौघृत का आटे का बना दीपक जलाये।भगवान शिव के मंदिर मे सफेद वस्त्र दान करे। लाभकारी रहेगा।
वृश्चिक राशि—- वृश्चिक जातकों के लिए साढ़ेसाती का दूसरा चरण चल रहा है। इसके कारण वृश्चिक जातकों को हर क्षेत्र में विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। यदि संभव हो सके तो शनि देव की पूजा-अर्चना जरूर करें। व्यापारिक सौदे, करार पक्षधर बन पाएंगे। कामकाज की अधिकता रहेगी। सहयोग विशेष मिलेगा। समय पर मिलने वाले अवसरों का लाभ लें.. भाग्य का साथ मिलेगा, लेकिन आपके कार्य धीमी गति से आगे बढ़ेंगे। विदेश संबंधित कामकाज में थोड़े से अवरोध आने की संभावना है। जो जातक विदेशों में शिक्षा प्राप्त करने को लेकर योजना बना रहे हैं, उनको कुछ अवरोधों का सामना करना पड़ सकता है। प्रेम-संबंधों में आपको एकतरफा प्रेम हो सकता है, एवं आप भ्रम का शिकार हो सकते हैं। ध्यान रखें। नौकरीपेशा लोगो को पदोन्नति के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन में थोड़े उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। इस राशि के अविवाहितों के लिए ये महीना अच्छा है। इस महीने में भाई-बहनों मनमुटाव और अनबन होने के योग बन रहे हैं। किसी लाभकारी यात्रा का योग इस महीने बना हुआ है।
जनवरी माह 2015 का विशेष उपाय:- हनुमान जी को सिंदूर अर्पित करे। ऊॅ नमः शिवाय् का 108 बार जाप करे। लाभकारी रहेगा।
धनु राशि—– शनि के वृश्चिक में प्रवेश होने से धनु जातकों के लिए साढ़ेसाती का प्रारंभ हुआ है। इसलिए धनु जातकों को सलाह है कि उनको शनिदेव या हनुमानजी की पूजा करनी चाहिए। साथ ही, आपको हर क्षेत्र में सावधानीपूर्वक आगे बढ़ने की सलाह है। व्यावसायिक उत्साह रहेगा। निवेश में साहसिक निर्णय ले पाएंगे। माह में किन्हीं विशिष्ट स्थितियों का संयोग बनेगा। अनसोचे कार्य आसानी से होंगे.. लग्न स्थान का मालिक गुरु आठवें भाव में वक्री रहने से कुछ अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। इस समय सेहत-संबंधी चिंता रह सकती है। धनु राशि वालो लोगों को इस महीने में सेहत को लेकर सावधान रहना चाहिए। स्वास्थ्य संबंधी उतार-चढ़ाव इस महीने में आ सकते हैं। स्वास्थ्य संबंधी होने वाला खर्चा बढ़ सकता है। इस महीने में माता का स्वास्थ्य भी थोड़ा गड़बड़ हो सकता है। व्यवसाय के लिए समय अच्छा है। इस राशि वालों का वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम करने वालो के लिए अपने संबंधों को मधुर बनाने के लिए समय अच्छा है।
जनवरी माह 2015 का विशेष उपाय:- पीले फूल के पौधे लगाये।अपने गल्ले व तिजोरी मे लाल वस्त्र बिछाकर रखे। लाभकारी रहेगा।
मकर राशि—- आपके प्रथम स्थान में तीन ग्रहों की युति एवं सातवें स्थान में उच्च का गुरु होने से केंद्र बल बदलने के कारण सकारात्मक एवं नकारात्मक प्रभाव के बीच संतुलन बनाते हुए आगे बढ़ना होगा।जनवरी में मकर राशि वालों का पराक्रम बढ़ा हुआ रहेगा। इस महीने में आप शत्रुओं पर बहुत हावी रहेंगे। मकर जातकों के लिए आर्थिक एवं वैवाहिक सुख के मामले यह महीना काफी उत्तम है। इस माह में काफी सावधानी रखना होगी। छोटी-बड़ी बात से भी विचलित होंगे। अनिश्चितता में काम करना होगा। अपना तर्क, सोच उपयोगी कम होगा….लोगों की तरफ से उपहार, अचानक नई आमदनी आने की संभावना है। महीने के पहले पखवाड़े में आपको प्रतिष्ठा-संबंधी सावधानी बरतनी होगी। प्रभावशाली व्यक्ति, उच्च अधिकारी एवं बड़े-बुजुर्गों के साथ विनम्रता से पेश आएं। अन्यथा आपके संबंधों में तनाव उत्पन्न हो सकता है। जीवनसाथी से भी पूरा सहयोग मिलेगा। इस महीने में मकर राशि वालों की बुद्धि स्थिर नहीं रहेगी। इस राशि के लोग अपनी उन्नति के लिए इस महीने में कई तरह की योजनाएं बनाएंगे। इस राशि के सरकारी कर्मचारी सावधान रहें।
जनवरी माह 2015 का विशेष उपाय:- माता लक्ष्मी के मंदिर मे जाकर नारियल चढाएं।माता के मंदिर मे धूप बत्ती एवं हवन सामग्री दान करे। लाभकारी रहेगा।
कुंभ राशि —- इस महीने आपको मिले-जुले परिणाम मिलने की संभावना है। एक तरफ आपको अचानक आर्थिक लाभ होगा एवं दूसरी तरफ आप गैरजरूरी जगह धन खर्च करेंगे। इसके अलावा, गलत फैसलों के कारण आपका धन इधर-उधर फंस सकता है।हर मामले में अपनी बात, कार्य, स्पष्टता से करना होंगे। माह में उत्तरोत्तर प्रगति होगी। आशा अनुरूप कामकाज हो पाएंगे। वैचारिक संतोष रखना होगा….हर मामले में अपनी बात, कार्य, स्पष्टता से करना होंगे। माह में उत्तरोत्तर प्रगति होगी। आशा अनुरूप कामकाज हो पाएंगे। वैचारिक संतोष रखना होगा. इस महीने आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की जरूरत रहेगी एवं वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें। आपको मेहनत के अनुसार आपकी इनकम कुछ कम हो सकती है। स्वास्थ्य को लेकर कुंभ राशि के लोग सावधान रहें तो अच्छा है। इस महीने में कुंभ राशि के लोग किसी विवाद में उलझ सकते हैं। विवाद के कारण कोई नुकसान हो सकता हैं। इस महीने में धन अधिक खर्च होने की संभावना बनी हुई है। किसी करीबी से धोखा मिल सकता हैं, सावधान रहें।
जनवरी माह 2015 का विशेष उपाय:- उड़द की दाल की खिचड़ी कौवों को खिलाना चाहिए।प्रातः काल के भोजन बनाते समय प्रथम रोटी गाये के लिए निकाले। लाभकारी रहेगा। ।
मीन राशि—- इस महीने ग्रहों की हलचल के कारण आपको कुछ भी समझ नहीं आएगा कि जीवन में अच्छा घटित हो रहा है या बुरा।आर्थिक योग मध्यम फिर भी उत्तम। खर्च की पूर्तता, जरूरी लेन-देन सहयोग से हो पाएगा। व्यापारिक करार, योजना, बातचीत सार्थक रहेगी.. इस महीने आप अपना ध्यान घरेलू मामलों पर न लगाते हुए, कार्य संबंधित लक्ष्यों को प्राप्त करने पर केंद्रित करेंगे। आप अपनी संप्रेषण कला के कारण बहुत सारे मामलों में सफलता प्राप्त करेंगे। सरकारी कार्यों में भी आप अपनी संप्रेषण कला के जरिए आगे बढ़ाने में सफल होंगे। छात्र वर्ग के लिए समय काफी अनुकूल है।इस महीने में अपने व्यवहार को नियंत्रित भी रखें। पिता या बड़े भाई से मनमुटाव होने के योग बन रहे हैं। इस महीने में आपको मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। आमदनी में वृद्धि होगी। इस राशि के व्यापार के क्षेत्र में कार्य करने वालों के लिए बहुत ही अच्छा समय है। धन एक से अधिक स्रोतों से आएगा। इनकम जितनी होगी, आपका खर्चा भी उतना ही होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। नौकरी पेशा लोगों के लिए समय अच्छा है। व्यापार करने वाले सोच समझ कर फैसला करे। वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती हैं।
जनवरी माह 2015 का विशेष उपाय:- हनुमान जी को तुलसीदल की माला अर्पित करे। प्रातः काल के भोजन बनाते समय प्रथम रोटी गाये के लिए निकाले। लाभकारी रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here