जानिए की चुनाव जितने में केसे सहायक होता हें वास्तु का समन्वयन.???
देश भर में राजनीति की लहर है। हमेशा कोई न कोई चुनाव। एक पद के लिए एक हजार प्रत्यासी। सभी के अपना अपना दावा कि हमारा चुनाव निकल रहा है, कृपया मेरा सपोट करना। इधर चुनाव तो निकलेगा ही, मगर किसी एक का ही। लेकिन दावा सभी का होता है। ये भी एक विचित्रता ही है। या समाज को ही ग़लतफ़हमी में डाला जाता है। या फिर खुद ही ग़लतफ़हमी में होता है हर प्रत्यासी। और यह ग़लतफ़हमी सचमुच ऐसा वायरस है जो जिंदगी को ही अँधेरे में करके रख देता है।
अब करते रहिए दावा, और देते रहिए चुनोतियां। होगा वही जो डंके की चोट पर किया जाएगा। और डंके की चोट वही दिखाता है, जो खुद में भी दम रखता है और दाम भी। मेरे खयाल से दुनिया में कुछ असंभव तो है ही नहीं.
समस्या की तकनीक पर ही निर्भर होता है। यानी जैसी समस्या या जरुरत वैसा समाधान अथवा पूर्ति। आज मैं किसी भी चुनाव में विजेता होने का कुछ सटीक उपाय बताऊंगा जिसका विधि पूर्वक प्रयोग किया जाय तो निश्चित ही चुनाव में विजय हासिल किया जा सकता है। ये उपाय सभी तरह के चुनाव के लिए उपयुक्त होगा। लाभ निश्चित ही मिलेगा।
किसी भी चुनाव में कुछ बुनियादी बातें प्रत्यासी में होना आवश्यक है। जैसे- कर्मठता, समाजसेवी भावना, व्यव्हार्सिलता आदि। ईमानदारी की बात मैं नहीं करता यह फैसला चुनाव निकलने के बाद आप करेंगे। अभी समाज में यह चर्चा जरुर होनी चाहिए कि आप व्यक्तित्व और व्यव्हार के राजा हैं तो आपको चांस दिया ही जा सकता है। फिर तो आप समझ लीजिए 6.% चुनाव जीत गए। अब आता है चुनाव जीतने के लिए संत ऋषिओं का आशीर्वाद और ग्रन्थ शास्त्रों से चुनी गई कुछ बेजोड़ प्रभावशाली विधिंयां जो आपके पोलिटिक्स प्रयास को पूर्ण सफल बना सकती है।
आमतोर कई भी राजनेता चुनाव लड़ते समय अपनी जन्म कुंडली या हस्तरेखा के आधार पर ही निराने लेते हें किन्तु वे वास्तु के महत्त्व /प्रभाव को अनदेखा कर देते हें…
वे अक्सर पूजा पाठ(कर्मकांड) तथा मन्त्र-यंत्र-तंर का प्रयोग करना नहीं भूलते हें..मंदिरों,मस्जितो और गुरुद्वारों में सर झुकाना भी नहीं भूलते ..विजय प्राप्ति हेतु बड़े बड़े हवं-यज्ञ /अनुष्ठान करवाते हें..
इन सभी उपायों का पूर्ण लाभ तभी संभव हें जब चुनाव लड़ने वाले राजनेता का मकान और ऑफिस वास्तु सम्मत बना हो..इन स्थानों की वास्तु अनुकूलता उसकी विजय की संभावना को बाधा देती हें..
चुनाव में स्थायी रूप से विजय,यश एवं प्रतिष्ठा प्राप्त करने हेतु इन बातों का रखें ध्यान/ख्याल—
0. .–चुनाव लड़ने वाले के मकान की उत्तर दिशा तथा उत्तरी इशान कोण को वास्तु सम्मत होना चाहिए..यदि इन दिशाओं में कोई कोना बढ़ा होगा तो यश एवं प्रसिद्धि दिलाता हें…शुभ होता हें…
0. .–चुनाव लड़ने वाले के मकान की उत्तर दिशा तथा उत्तरी इशान कोण में वाटर टेंक,किसी प्रकार का बड़ा गढ्ढा मददगार होह…
0. .–चुनाव लड़ने वाले के मकान की उत्तर दिशा तथा उत्तरी इशान कोण की दिशा किसी भी रूप में दबी हुई या कटी हुई नहीं होनी चाहिए..इस दोष के कारन उचित यश और पेअसिद्धि नहीं मिल पति हें..
04 ..–चुनाव लड़ने वाले के मकान की उत्तर दिशा तथा उत्तरी इशान कोण यदि ऊँचा हें तो वह भी नुकसान,अपयश का कारण बन सकता हें..जिसके कारण चुनाव में विजय संभव नहीं होती…
05 .–चुनाव लड़ने वाले के मकान की उत्तर दिशा तथा पूर्व दिशा की तरफ यदि इशान कोण निचा हो एवं दक्षिण,आग्नेय ,पश्चिम और वायव्य कोण ऊँचे हो तो उनके परिवार में आनंद ,ऐश्वर्य की वृद्धि होगी..वहां निवास करने वालों को विजय,ख्याति और प्रशंसा मिलती रहेगी..
06 .–चुनाव लड़ने वाले के मकान की उत्तर दिशा तथा उत्तरी इशान में यदि उस मकान में रहने वालों को अपने ड्राइंग रुम के अन्दर की तरफ जाने वाले दरवाजे के सामने की दीवार पर,मध्य में अपना फोटो/चित्र जरुर लगाना चाहिए..संभव हो तो उस फोटो के ऊपर एक लाल रंग का जीरो वाट का लेम्प/बल्ब अवश्य लगवाएं..
07 .–ध्यान देवें….यह लेम्प/बल्ब हमेशा (24 घंटे) जलते रहना चाहिए..इसके प्रभाव से वहां निवास करने वालों के मान-सम्मान,यश,और प्रसिद्धि बढ़ाने में मदद मिलेगी..
08 .–चुनाव लड़ने वाले को अपने आवास/मकान के साथ साथ अपने कार्यालय/ऑफिस में इन वास्तु टिप्स/वास्तु नियमों/वास्तु सूत्रों का प्रयोग अवश्य करना चाहिए..
09 .–चुनाव लड़ने वाले के मकान तथा ऑफिस के साथ साथ उस पार्टी के मुख्य/केन्द्रीय कार्यालय का भी वास्तु सम्मत होना अत्यावश्यक हें..
10 .–चाहे जो भी पार्टी हो, यदि उनके मुख्य/केन्द्रीय कार्यालय/ऑफिस वास्तु सूत्र अनुसार बने हुए हें तो उनकी सत्ता में भागीदारी /विजय होने की संभावना में वृद्धि होगी…
उस पार्टी की सरकार बनने की सम्भावन में वास्तु सहायक/ मददगार साबित हो सकता हें…
मेरी तरफ से सभी पार्टियों तथा उम्मीदवारों को अग्रिम शुभ मंगल कामनाएं..विजयी भव…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here