मेष राशि के मंगल से आठ ग्रहों का संबंध—राजेश शर्मा ज्योतिषाचार्य


मंगल, बुध, बृहस्पति और शुक्र का शनि से षडाष्टाक योग
मंगल, बुध, बृहस्पति और शुक्र का सूर्य से द्विद्वादश योग
मंगल, बुध, बृहस्पति और शुक्र का राहु से नवम पंचम योग
मंगल, बुध, बृहस्पति और शुक्र का केतु से त्रिकादश योग
यह .. दिन ग्रह नक्षत्र के ग्रह योगायोग को देखते हुए आम जन के साथ साथ राजनेताओं को राष्टहित के लिये सावधानी बरतनी बहुत जरूरी है। यह समय योगो का चल है मंगल, बुध, बृहस्पति और शुक्र का शनि से षडाष्टक योग, मंगल, बुध, बृहस्पति और शुक्र का सूर्य से द्विद्वादश योग, मंगल, बुध, बृहस्पति और शुक्र का राहु से नवम पंचम योग, मंगल, बुध, बृहस्पति और शुक्र का केतु से त्रिकादश योग बन रहे है
बृहस्पति का परिवर्तन कई अन्य योग भी बना रहा है। जो देश के जनजीवन, राजनीतिक और आर्थिक परिदृष्य को भी प्रभावित करेंगे। मेष राशि में सूर्य, मंगल व शुक्र से संबंध स्थापित करेंगे,मेष राशि में स्थित बृहस्पति शनि से षडाष्टक संबंध स्थापित करेंगे, शनि कन्या राशि में वक्री अवस्था में गोचर कर रहे हैं, शनि और राहु का चतुर्थदशम योग, शनि और केतु चतुर्थदशम योग, सूर्य, मंगल, बृहस्पति, शुक्र और केतु से त्रिकादश योग, राहु से नवम पंचम योग,
ग्रह योगा-योगों को देखते हुए मैदिनी ज्योतिष के अनुसार यह समय इतना अनुकूल नहीं माना जा सकता।
संपूर्ण विश्व में राजनीतिक अस्थिरता का माहौल रहेगा। प्राकृतिक प्रकोपों में बढ़ोतरी होगी।आतंकवाद एवं विस्फोटक की घटनाएं अभी और बढ़ेगी
सत्ता और प्रजा के बीच में मनमुटाव अभी और बढेगा,
अग्नि कांड, भूकंप, उपद्रव, तूफान आदि के साथ-साथ दुर्घटनाओं की संभावनाओं से भी इंकार नहीं किया जा सकता ग्रहचालो के प्रभाव दिखने भी लगे है,अमेरिका मे तुफान ज्वालामुखी कि राख का आसमान मे फैल कर अव्यवस्था पैदा करना,पाकिस्तान मे आतंकवाद विस्फोटक की घटनाएं होना इस बात का प्रमाण है कि ग्रहचाले अपना रगं दिखा रही है। भारत को भी राजनीति मे उठा-पटक का दौर भी ये ग्रह प्रारम्भ करा देगे मंगल, बुध, बृहस्पति और शुक्र का शनि से षडाष्टक योग राजनेताओ के साथ साथ भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियो के काले कारनामो व अनैतिक आचरण को उजागर करेगा,सीमाओं पर आतंकवाद की घटनाएं प्रबल हो सकती है
आर्थिक दृष्टिकोण से भी समय इतना अनुकूल नहीं माना जा सकता, पेट्रोलियम के पदार्थों में मूल्यवृद्धि के साथ साथ सोने और चादि मे गुरू शुक्र के कारण विवाद उत्पन्न होने के भी योग नजर आ रहा है। जिस तरह के ग्रह योगा-योग हैं, उससे अंतर्राष्ट्रीय संबंधों में कोई विशेष सफलता नजर नहीं आ रही है,
शास्त्र के अनुसार .2 राशियों को भी इन बीस दिनों में विशेष सावधानी बरतनें की जरूरत है।
मेष राशि वालो के लिये उपाय
1. श्रद्घापूर्वक चौमुखा घी का दीपक जलाकर ऊं हं पवननंदनाय नम: मंत्र की तीन माला सुबह-शाम जाप करें।
2. श्रद्घानुसार साबुत मसूर लगातार 20 दिन सफाई कर्मचारी को दान दें।
वृषभ राशि वालो के लिये उपाय
1. इन 20 दिनों में नियमित षडाक्षरी शिव मंत्र षडाक्षरी मंत्र यानि ऊँ नम: शिवाय, सामूहिक रुप से इन छ: अक्षरों को साक्षात शिव का स्वरुप माना गया है, का जाप करते हुए भगवान शिव का दुध व दही से अभिषेक करें।
2. श्रद्घानुसार गरीब व जरूरतमंद व्यक्तियों को दान दें।
मिथुन राशि वालो के लिये उपाय
1. हर रोज घर में घी का दीपक जलाकर मंत्र-ॐ ह्रीं सर्वचक्र मोहिनी जाग्रय जाग्रय ॐ हुं स्वाहा: स्फटिक की माला से 1100 मन्त्र जप सुबह-शाम करें।
2. श्रद्घानुसार साबुत हरे मूंग लगातार 20 दिन अपने हाथ से गाय को खिलायें।
कर्क राशि वालो के लिये उपाय
1. हर रोज घर में घी का दीपक जलाकर श्रीमद्भागवत के अष्टम स्कन्ध में गजेन्द्र मोक्ष की कथा है का पाठ करें।
2. श्रद्घानुसार चावल, सफेद वस्त्र गरीब लोगों में बांटे।
सिंह राशि वालो के लिये उपाय
1. हर रोज नित्यकर्म से निवृत्त होकर स्नानोपरांत घर में तेल का दीपक जलाकर शनि स्तोत्र ऊँ नीलांजनसमाभासं रविपुत्रं यमाग्रजम्‌।
छायामार्तण्डसम्भूतं तं नमामि शनैश्चरम्‌। का पाठ करें।
2. इन 20 दिनों में श्रद्घानुसार सरसों की खल गायों को अपने हाथ से खिलाएं।
कन्या राशि वालो के लिये उपाय
1. हर रोज घर में दीपक जलाकर वैदिक शनि मंत्र ॐ शन्नोदेवीरमिष्टय आपो भवन्तु पीतये शंय्योरभिस्रवन्तुन:। स्तुति का पाठ करें।
2. श्रद्घानुसार साबुत मूंग हर रोज किसी किन्नर या गौशाला में दान दे या हरे वस्त्र चुडियां किन्नर को दे।
तुला राशि वालो के लिये उपाय
1. हर रोज घर में घी का दीपक जलाकर महामृत्युंजय मंत्र ॐ ह्रौं जूं सः ॐ भूः भुवः स्वः। त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिम्पुष्टिवर्धनम्‌। उर्व्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्‌। स्वः भुवः भू ॐ। सः जूं ह्रौं ॐ ॥ की तीन माला सुबह-शाम जाप करें।
2. हर रोज श्रद्घानुसार इन 20 दिनों में हरा पालक अपने हाथ से गाय को खिलाए।
वृश्चिक राशि वालो के लिये उपाय
1. हर रोज घर में घी का दीपक जलाकर संकटमोचक हनुमानष्टक के सात पाठ सुबह-शाम करें।
2. इन 20 दिनों में हर रोज श्रद्घानुसार चना और गुड़ गाय और बंदर को खिलाये।
धनु राशि वालो के लिये उपाय
1. धनु राशि वाले अपने घर में घी का दीपक जलाकर दशाक्षरी(10) मंत्र- ‘ॐ जूं सः मां पालय पालय’। या दुर्गा नवार्ण मंत्र ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डाय विच्चे ॐ स्कंदमाता देव्यै नम: के पांच पाठ सुबह-शाम करें।
2. श्रद्घानुसार चने की दाल गरीब लोगों में बांट दें या गाय को खिला दें।
मकर राशि वालो के लिये उपाय
1. घर में सरसो के तेल का दीपक जलाकर शनि मंत्र ऊँ शत्रोदेवीरभिष्टय आपो भवन्तु पीतये।शंयोरभिस्र वन्तु न: का जाप करें।
2. गौशाला में श्रद्घानुसार सरसों के तेल का दान देना आपके लिये अति लाभकारी होगा।
कुंभ राशि वालो के लिये उपाय
1. हर रोज नित्यकर्म से निवृत्त होकर ऊं प्रां प्रीं प्रौं स: शनैश्चराय नम: का जाप करें।
2. साबुत उड़द श्रद्घानुसार 20 दिन अपने हाथ से गाय को खिलाये या गौ शाला मे एक साथ 21 किलो उडद साबुत दे।
मीन राशि वालो के लिये उपाय
1. हर रोज अपने घर में घी का दीपक जलाकर सप्तशती या नर्वाण मंत्र से जप करें। सप्तशती में प्रत्येक मंत्र के पश्चात स्वाहा का उच्चारण करके आहुति दें। की तीन माला का हवन शाम को करें।
2. यह 20 दिन हर रोज एक पीला पपीता छीलकर गाय को खिलाये पीले वस्त्रो को विष्णु जी को पहनाये

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here