सपने में कोई मृत व्यक्ति आपसे कुछ मांगे तो समझो…



मृत्यु जीवन का एक अटल सत्य है, जिसने जन्म लिया है उसे एक दिन मृत्यु अवश्य ही प्राप्त होगी। जीवन में हमारे कई लोगों से रिश्ते बनते हैं। कुछ रिश्ते बहुत खास हो जाते हैं, जिनके बिना रह पाना बहुत मुश्किल हो जाता है।

ऐसे में यदि वह व्यक्ति हमेशा के लिए हमें छोड़कर चले जाए, तब उसकी याद हर पल सताती है। कई बार सपनों में भी मृत व्यक्ति आता है। वैसे तो यह सामान्य घटना है कि कोई व्यक्ति मृत्यु के बाद किसी के सपने में आए लेकिन ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ऐसे सपनों का खास महत्व होता है।

ज्योतिष के अनुसार यदि कोई मृत व्यक्ति बार-बार सपने में आता है तो इसका मतलब यह है कि उस आत्मा का आप पर कुछ कर्ज है। यदि मृत्यु के बाद कोई व्यक्ति घर-परिवार के सदस्यों के सपने में आता है तो ऐसा माना जाता है कि उसकी आत्मा अतृप्त है, अत: उसकी तृप्ति के लिए हमें कुछ करना चाहिए।

अतृप्त आत्मा को तृप्त करने के लिए मृत व्यक्ति के नाम पर घर में गीता, रामायण, भागवत, विष्णुसहस्रनाम आदि का पाठ कराना चाहिए। साथ ही गरीब बच्चों को मिठाई खिलाएं।

यदि सपने में वह उस मृत व्यक्ति की आत्मा आपको कष्ट दे रही है तो उसे तृप्त करने के लिए बिहार के गया में विधिवत श्राद्ध कराना चाहिए।

यदि सपने में मृत व्यक्ति आपसे कुछ मांगता है तो वह वस्तु किसी गरीब या जरूरतमंद व्यक्ति को दान कर देना चाहिए। वह जो करने को कहता है वैसा ही करना चाहिए।

यदि किसी सुहागिन स्त्री की मृत्यु के बाद वह सपने में आती है तो उसके निमित्त सुहागिन स्त्रियों को सुहाग का सामना दान देना चाहिए।

जब मृत व्यक्ति की मृत्यु तिथि हो तब किसी ब्राह्मण को खाना खिलाएं, दान दें, विधिवित श्राद्ध कर्म करें।

शास्त्रों के अनुसार बिहार के गया में मृत व्यक्ति के नाम से श्राद्ध कराने से आत्मा को मुक्ति मिल जाती है और वह कभी किसी को परेशान नहीं करती।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here