अप्रैल में कौन-कौन से अद्भुत योग कब हैं?
शास्त्रों के अनुसार कई ऐसे योग बताए गए हैं जब किसी भी शुभ कार्य को करने से अक्षय पुण्य और सफलता की प्राप्ति होती है। ऐसे योग हर माह बनते हैं। इन खास योगों में सभी मांगलिक कार्य शुभ फल प्रदान करते हैं। जानिए इस माह कौन-कौन से अद्भुत योग बन रहे हैं-
सर्वार्थ सिद्धि योग- इस योग में पूजन आदि कर्म करने से हमारे सभी कार्य सिद्ध हो जाते हैं। इस माह दिनांक . अप्रैल को सूर्योदय के बाद दिन के ..4. के तक यह योग रहेगा। 5 अप्रैल सूर्योदय के बाद शाम 6.3. तक यह योग बनेगा। 6 अप्रैल को रात 8.30 के बाद रात अंत तक सर्वार्थ सिद्धि योग बनता है। 17 अप्रैल को सूर्योदय से दिन के 3.11 तक, 20 अप्रैल को दिन के 10.50 से 21 अप्रैल को दिन के 10 बजे तक, दिनांक 24 को दिन में 9.35 से रात तक। दिनांक 25 को दिन के 10.25 से रात तक सर्वार्थ सिद्धि योग बनेगा।
पुष्य नक्षत्र- इस माह 11 अप्रैल को रात के 11.20 से दिनांक 21 के 10.30 रात तक पुष्य नक्षत्र योग रहेगा।
मेष संक्रांति- अप्रैल 14 को 2.30 के बाद।
त्रिपुष्कर योग- 19 अप्रैल को दिन के 12 बजे से रात 4.10 तक। दिनांक 24 अप्रैल को सुबह के 9.35 बजे से रात के 11 बजे तक त्रिपुष्कर योग रहेगा।
अमृत सिद्धि योग- 5 अप्रैल को सूर्योदय के बाद शाम 6.30 तक यह योग रहेगा। इसके बाद 17 अप्रैल सूर्योदय से दोपहर 3.10 बजे तक। 20 अप्रैल को सुबह 10.50 से रात के आखिरी पहर तक अमृत सिद्ध योग रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here