आज के मुहूर्त और राशिफल- .6 अप्रेल,.0.1 (बुधवार)—–
शुभ विक्रम संवत- 2068, शालिवाहन शक संवत- 19.3,
संवत्सर का नाम- क्रोधी, अयन- उत्तरायन, ऋतु- वसंत,
मास- चैत्र, पक्ष- शुक्ल, तिथि- तृतीया मंगलरात्रि 2.31 पश्चात चतुर्थी,
हिजरी सन्- 1432, मु. मास- जमादिउलअव्वल, तारीख- 1,
नक्षत्र- भरणी रात्रि 10.30 पश्चात कृतिका, योग- विष्कुंभ प्रात: 11.45 पश्चात प्रीति,
सूर्योदयकालीन करण- तैतिल,
चन्द्रमा- मेष राशि से वृषभ राशि में मंगलरात्रि 5.06 पर प्रवेश करेंगे।
दिन- शुभ। दिशाशूल- उत्तर में। मुहूर्त- सौभाग्य सामग्री क्रय का मुहूर्त।
दिन का पर्व- गौरी तृतीया, गौरी शंकर का दोलोत्सव, सौभाग्य शयन व्रत।
कार्य की अनुकूलता के लिए- किसी कन्या को फल खिलाएँ।
उपयोगी ज्ञान- नवरात्रि में बोए जाने वाले जवारे शुद्ध व नए मिट्‍टी के पात्र में ही बोना शुभ रहता है।
शुभ समय- प्रात: 07.19 से 9.10 दिन 03.04 से 5.01।
सुझाव- आवश्यक न हो तो दिन 12.29 से 02.02 के मध्य शुभ
————————————————————————————————-
दैनिक राशिफल—-
राशि फलादेश मेष—
आर्थिक स्थिति उत्तम रहेगी। साझेदारी की समस्या का निराकरण होगा। नए कार्य में सफलता मिलेगी। बोलचाल में ध्यान रखें। किसी से विवाद संभव।
राशि फलादेश वृष—
परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। नवीन कार्य रचनाएँ साकार होंगी। नौकरीपेशा व्यक्ति का स्थानांतरण होगा। उत्तेजना पर नियंत्रण रखें।
राशि फलादेश मिथुन—
विलासिता के प्रति रुझान बढ़ेगा। धन-संपत्ति में बढ़ोतरी होगी। आत्मप्रसन्नता का अनुभव होगा। अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए।
राशि फलादेश कर्क—–
सामाजिक आयोजनों में रुचि लेंगे। भागीदारी में नए अनुबंध लाभकारी होंगे। मौके का फायदा उठाना आपके हाथ में है। संतान से सुख मिलेगा।
राशि फलादेश सिंह—–
बिना सोचे कोई कार्य न करें। व्यापार में उन्नति के योग। लाभ की आशा प्रबल होगी। पारिवारिक समस्याओं का निकाल होगा।
राशि फलादेश कन्या—–
प्रसन्नता का वातावरण बनेगा। प्रवास में सतर्कता आवश्यक। कामकाज में आशानुकूल अवसर प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य की ओर ध्यान दें। विरोधी अपने मंतव्य में कामयाब नहीं हो पाएँगे।
राशि फलादेश तुला—–
बड़े लोगों से मुलाकात होगी। निवेश का लाभ मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय में बढ़ोतरी होगी। कर्ज से दूर रहें। परिवार के सदस्यों की तरक्की होगी।
राशि फलादेश वृश्चिक—–
व्यापार में वृद्धि होकर आर्थिक क्षेत्र में सुधार की संभावना है। आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। गैरजरूरी वाद-विवाद से बचकर रहें।
राशि फलादेश धनु—-
व्यापार-व्यवसाय के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। बोलचाल में संयम रखें। पुरानी उधारी, लेनदारी में सफलता मिलेगी। वाहन तेज गति से न चलाएँ।
राशि फलादेश मकर—
रुपयों के लेनदेन में सावधानी रखें। संतान के कार्यों से समाज में आलोचना होगी। व्यर्थ विवाद की स्थिति को टालें। नए कार्यों में सफलता मिलेगी।
राशि फलादेश कुंभ—
व्यापार-व्यवसाय में उन्नति के योग। कामकाज में मन लगेगा। प्रभावी वातावरण रहेगा। दूसरों की मदद मिलेगी। लाभ की आशा प्रबल होगी।
राशि फलादेश मीन—-
आशानुकूल लाभ होने की संभावना बनती है। ज्यादा साहस नहीं करें। वैवाहिक प्रस्ताव आएँगे। पूँजी निवेश एवं बचत में वृद्धि होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here